देश की खबरें | ममता ने दंगा प्रभावित मुर्शिदाबाद का दौरा किया, पीड़ित परिवारों से मुलाकात की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को मुर्शिदाबाद जिले के दंगा प्रभावित इलाकों का दौरा किया और पिछले महीने वहां हुईं सांप्रदायिक झड़पों में प्रभावित लोगों के परिवारों से मुलाकात की।
मुर्शिदाबाद (पश्चिम बंगाल), छह मई पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को मुर्शिदाबाद जिले के दंगा प्रभावित इलाकों का दौरा किया और पिछले महीने वहां हुईं सांप्रदायिक झड़पों में प्रभावित लोगों के परिवारों से मुलाकात की।
जिले के अपने दौरे के दूसरे दिन बनर्जी हेलीकॉप्टर से शमशेरगंज पहुंचीं और उन्होंने स्थानीय प्रखंड विकास कार्यालय में पीड़ित परिवारों के साथ बैठक की।
वक्फ संशोधन अधिनियम के खिलाफ प्रदर्शन के बीच शमशेरगंज, सुती और धुलियान सहित मुर्शिदाबाद के कुछ हिस्सों में हिंसा भड़कने के बाद मुख्यमंत्री पहली बार इस क्षेत्र के दौरे पर हैं।
इन दंगों में तीन लोग मारे गए और कई अन्य घायल हो गए थे।
बनर्जी ने प्रभावित परिवारों को हरसंभव सरकारी सहायता का आश्वासन दिया और हिंसा भड़काने के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का वादा किया।
मुख्यमंत्री के मुर्शिदाबाद दौरे को देखते हुए यहां भारी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। बनर्जी ने सोमवार को कहा था कि जो लोग हिंसा भड़का रहे हैं, वे पश्चिम बंगाल के दुश्मन हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 06, 2025 01:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

