देश की खबरें | ममता ने आईसीएसई, आईएससी के सफल छात्रों को बधाई दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को आईसीएसई और आईएससी के सभी सफल छात्रों को बधाई दी और कहा कि उन्हें कोविड-19 महामारी के चलते जिस ‘‘कटु अनुभव’’ का सामना करना पड़ा है वह उनके भविष्य के प्रयासों में एक सबक का काम करेगा।

कोलकाता, 10 जुलाई पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को आईसीएसई और आईएससी के सभी सफल छात्रों को बधाई दी और कहा कि उन्हें कोविड-19 महामारी के चलते जिस ‘‘कटु अनुभव’’ का सामना करना पड़ा है वह उनके भविष्य के प्रयासों में एक सबक का काम करेगा।

काउंसिल फॉर इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) बोर्ड ने शुक्रवार को 10वीं और 12वीं परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए। इसके साथ ही उसने इस साल ‘‘असाधारण परिस्थितियों’’ को देखते हुए मेरिट सूची प्रकाशित नहीं करने का फैसला किया।

यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश में लॉकडाउन के दौरान खुले रहेंगे सभी धार्मिक स्थल: 10 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

बोर्ड को कोविड-19 मामलों में वृद्धि के कारण अपनी लंबित परीक्षाएं रद्द करनी पड़ी थीं और परिणाम की गणना एक वैकल्पिक मूल्यांकन योजना के आधार पर की गयी है।

बनर्जी ने ट्वीट किया, ‘‘इस साल सफल रहे आईसीएसई और आईएससी के 2020 बैच के छात्रों को बधाई। आपको जिस कटु अनुभव का सामना करना पड़ा वह आपके जीवन में आगे की सफलता के लिए एक सबक का काम करे। स्थिति का सामना करने वाले शिक्षकों और माता-पिता की सराहना। अच्छा प्रदर्शन करिये। आपके सभी सपने सच हों।’’

यह भी पढ़े | महाराष्ट्र में कोरोना का टूटा रिकॉर्ड, एक दिन में मिले सबसे जादा 7862 मरीज, 226 संक्रमितों ने तोड़ा दम.

सीआईएससीई के सूत्रों ने बताया कि इस साल पश्चिम बंगाल में आईसीएसई के लिए कम से कम 37,258 छात्र बैठे जिनमें से 36,290 ने परीक्षा उत्तीर्ण की।

आईएससी के लिए कुल मिलाकर 25,058 छात्र परीक्षा में बैठे जिसमें से 24,453 उत्तीर्ण हुए।

राष्ट्रीय स्तर पर, कुल 2,06,525 उम्मीदवारों ने आईसीएसई परीक्षा और 85,611 छात्रों ने आईएससी परीक्षा उत्तीर्ण की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\