देश की खबरें | मामी मुंबई फिल्म महोत्सव 2025 में नहीं होगा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मामी मुंबई फिल्म महोत्सव, 2025 में नहीं होगा और इसके बजाय अगले साल एक "गतिशील दृष्टि और एक नयी टीम" के साथ यह महोत्सव वापस आएगा। महोत्सव के निदेशक शिवेंद्र सिंह डूंगरपुर ने सोमवार को यह जानकारी दी।
मुंबई, 21 जुलाई मामी मुंबई फिल्म महोत्सव, 2025 में नहीं होगा और इसके बजाय अगले साल एक "गतिशील दृष्टि और एक नयी टीम" के साथ यह महोत्सव वापस आएगा। महोत्सव के निदेशक शिवेंद्र सिंह डूंगरपुर ने सोमवार को यह जानकारी दी।
मामी मुंबई फिल्म महोत्सव, मुंबई में सिनेमा प्रेमियों के लिए एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम है।
सोशल मीडिया पर साझा की गई एक पोस्ट में डूंगरपुर ने महोत्सव के प्रशंसकों से उनके "समर्थन" के लिए कहा।
डूंगरपुर ने इंस्टाग्राम पर लिखा, "आपको सूचित किया जाता है कि 2025 में मामी मुंबई फिल्म महोत्सव का आयोजन नहीं होगा, क्योंकि हम एक गतिशील दृष्टिकोण और नयी टीम के साथ महोत्सव को नया रूप देने की प्रक्रिया में हैं, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि महोत्सव भारत और दुनिया भर के स्वतंत्र, क्षेत्रीय और क्लासिक सिनेमा के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए एक प्रमुख शोकेस के रूप में लौटे।
उन्होंने लिखा, "हम महोत्सव को पुनर्निर्धारित करने के लिए लगन से काम कर रहे हैं और 2026 संस्करण की नयी तारीखों की घोषणा जल्द से जल्द करेंगे। आपकी समझ और समर्थन के लिए धन्यवाद"
फिल्म निर्माता तनुजा चंद्रा ने कहा कि यह दुखद है कि इस वर्ष यह महोत्सव नहीं होगा।
उन्होंने कहा, "यह साल का वह हिस्सा है जिसे हममें से कई लोगों ने पसंद किया है। और अधिक मजबूत होकर वापसी करने के लिए शुभकामनाएं।"
मामी मुंबई फिल्म महोत्सव का आयोजन मुंबई एकेडमी ऑफ मूविंग इमेज (मामी) द्वारा किया जाता है। यह महोत्सव 1997 से ही समकालीन विश्व सिनेमा और प्रतिभाओं को शहर में लाने के लिए जाना जाता है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 21, 2025 05:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

