देश की खबरें | ममता के सुधार का कदम हास्यास्पद, मुख्यमंत्री के समर्थन के बगैर भ्रष्टाचार होना असंभव है : अधिकारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल में भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के कदम का शुक्रवार को उपहास उड़ाते हुए विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री के ‘प्रत्यक्ष या परोक्ष’ समर्थन के बिना भ्रष्टाचार संभव नहीं है।

कोलकाता, 22 नवंबर पश्चिम बंगाल में भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के कदम का शुक्रवार को उपहास उड़ाते हुए विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री के ‘प्रत्यक्ष या परोक्ष’ समर्थन के बिना भ्रष्टाचार संभव नहीं है।

भाजपा नेता ने यह भी आरोप लगाया कि भारतीय पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारी एवं नौकरशाह चुनावी बॉन्ड के माध्यम से सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के लिए चंदा जुटाने में लगे हैं।

एक दिन पहले ही बनर्जी ने निचले स्तर के पुलिसकर्मियों के एक तबके पर भ्रष्टाचार में लिप्त रहने का आरोप लगाते हुए सीआईडी में ‘पूर्ण फेरबदल’ की शुरुआत करने की घोषणा की थी।

अधिकारी ने दावा किया, ‘‘अगर ममता बनर्जी को सत्ता में 13 साल रहने के बाद सुधारों की जरूरत का एहसास हुआ है, तो उन्हें सबसे पहले चुनावी बॉन्ड के जरिए भ्रष्ट व्यक्तियों और माफियाओं से वसूले गए 1,600 करोड़ रुपये वापस करने चाहिए।’’

भाजपा नेता ने आरोप लगाया, ‘‘मुख्यमंत्री नुकसान भरपाई की हताश प्रयास कर रही हैं, आधा-अधूरा सच बता रही हैं और खुद से विरोधाभासी बयान दे रही हैं। अगर वह वास्तव में पारदर्शिता सुनिश्चित करना चाहती हैं, जैसा कि वह दावा कर रही हैं, तो उन्हें स्वीकार करना चाहिए कि आईपीएस अधिकारियों और नौकरशाहों के एक वर्ग ने चुनावी बॉन्ड के लिए धन जुटाने में उनकी मदद की है।’’

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की कल्याणकारी योजनाएं भ्रष्टाचार का स्रोत हैं।

उन्होंने दावा किया, ‘‘मुख्यमंत्री कनिष्ठ अधिकारियों पर दोष मढ़ने की कोशिश कर रही हैं, लेकिन सच्चाई यह है कि भ्रष्टाचार की बड़ी व्यवस्था उनकी पार्टी की नीतियों और प्रथाओं का परिणाम है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Toss And Scorecard: बेंगलुरु में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

T20I Records: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर भारतीय कप्तान शुरुआती 20 पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, यहां देखें पूरी लिस्ट

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Score Update: बेंगलुरु में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा हैं सीरीज का निर्णायक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? बेंगलुरु में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच निर्णायक पांचवें टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट