देश की खबरें | ममता ने नर्स को सरकारी नौकरी, कृत्रिम हाथ लगाने का दिया भरोसा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को उस नर्स को सरकारी नौकरी और कृत्रिम हाथ लगाये जाने का आश्वासन दिया, जिसका हाथ उसके पति द्वारा कथित तौर पर काट दिया गया था।

कोलकाता, आठ जून पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को उस नर्स को सरकारी नौकरी और कृत्रिम हाथ लगाये जाने का आश्वासन दिया, जिसका हाथ उसके पति द्वारा कथित तौर पर काट दिया गया था।

बनर्जी ने केतुग्राम के चिनीसपुर की नर्स रेणु खातून को यह भी आश्वासन दिया कि राज्य सरकार उनके कटे हुए दाहिने हाथ के इलाज पर होने वाले सभी खर्च वहन करेगी।

बनर्जी ने कहा कि उन्होंने मुख्य सचिव एच के द्विवेदी को यह पता लगाने का निर्देश दिया है कि स्वास्थ्य साथी कार्ड होने के बावजूद खातून को 57,000 रुपये क्यों खर्च करने पड़े।

बनर्जी द्वारा शुरू किया गया स्मार्ट कार्ड, अस्पतालों में प्रति परिवार प्रति वर्ष पांच लाख रुपये तक नकद रहित उपचार सुविधा प्रदान करता है। बनर्जी ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘हम रेणु खातून (नर्स) के लिए तीन काम कर रहे हैं। चूंकि वह नर्सिंग परीक्षा में पैनल में 22 वें नंबर पर थी और अब उसका दाहिना हाथ नहीं है, हम उसे एक नौकरी की पेशकश करेंगे जो वह बैठे-बैठे हुए कर सकती है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम कृत्रिम हाथ प्रदान करके भी उसकी मदद करेंगे। इसके अलावा, राज्य उसके इलाज पर हुए सभी खर्च वहन करेगी। उसे सरकार का स्वास्थ्य साथी कार्ड होने के बावजूद 57,000 रुपये का भुगतान करना पड़ा और यह स्वीकार नहीं है। मैंने मुख्य सचिव से इसका कारण पता लगाने को कहा है।’’

स्तब्ध कर देने वाली एक घटना में, 23 वर्षीय रेणु खातून के पति, उसके दो दोस्तों और उसके सास-ससुर ने रविवार को पूर्वी बर्धमान जिले स्थित उसके ससुराल में परोक्ष तौर पर उसे सरकारी अस्पताल में नर्स के रूप में काम करने से रोकने के लिए कथित तौर पर उसके साथ मारपीट की और उसका दाहिना हाथ काट दिया।

पुलिस ने नर्स के पिता अजीजुल हक की शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने रेणु के सास- ससुर और पति को गिरफ्तार कर लिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\