देश की खबरें | ममता संदेशखालि नहीं गईं, प्रधानमंत्री मोदी ने अत्याचारों का विरोध किया: शुभेंदु

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम बंगाल में अपनी सभी चार हालिया रैलियों के दौरान, संदेशखालि की महिलाओं के खिलाफ अत्याचार पर विरोध जताया था जबकि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने वहां जाने की जरूरत तक महसूस नहीं की।

कोलकाता, 10 मार्च भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम बंगाल में अपनी सभी चार हालिया रैलियों के दौरान, संदेशखालि की महिलाओं के खिलाफ अत्याचार पर विरोध जताया था जबकि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने वहां जाने की जरूरत तक महसूस नहीं की।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राज्य इकाई के अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने दावा किया कि जनता आगामी लोकसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस की हार सुनिश्चित करेगी।

पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अधिकारी ने दावा किया कि पूरा देश संदेशखालि के लोगों के साथ है।

उन्होंने कहा, “हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कृष्णानगर, आजमगढ़, बारासात और सिलीगुड़ी में अपनी सभी जनसभाओं के दौरान संदेशखालि की माताओं और बहनों पर हुए अत्याचार को लेकर विरोध प्रकट किया है।”

अधिकारी ने दक्षिण अकरातला गांव में रैली को संबोधित करते हुए कहा, "(संदेशखालि में) विरोध प्रदर्शन शुरू हुए दो महीने से अधिक समय हो गया है, लेकिन मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने वहां का दौरा करने जरूरत तक नहीं समझी।"

उन्होंने कहा कि केंद्र सार्वजनिक वितरण प्रणाली के माध्यम से देश भर में लोगों को मुफ्त खाद्यान्न उपलब्ध करा रहा है, वहीं तृणमूल कांग्रेस नेतृत्व इसका श्रेय लेने की कोशिश कर रही।

टीएमसी पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए मजूमदार ने कहा, ''भाजपा एक अलग तरह की पार्टी है।''

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड