देश की खबरें | ममता ने उमर अब्दुल्ला को जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर बधाई दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को उमर अब्दुल्ला को जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर बधाई दी और दूसरी बार उनकी इस पद पर वापसी को ‘‘ऐतिहासिक’’ बताया।

कोलकाता, 16 अक्टूबर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को उमर अब्दुल्ला को जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर बधाई दी और दूसरी बार उनकी इस पद पर वापसी को ‘‘ऐतिहासिक’’ बताया।

नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने बुधवार को केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर के पहले मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। वर्ष 2019 में अनुच्छेद 370 को निरस्त किए जाने के बाद केंद्र शासित प्रदेश में यह पहली चुनी हुई सरकार है।

बनर्जी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘मैं उमर अब्दुल्ला को आज जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर बधाई देती हूं। राज्य में इस सर्वोच्च पद पर यह उनका (उमर अब्दुल्ला का) दूसरा कार्यकाल है, लेकिन आज उनका शपथ लेना अधिक ऐतिहासिक क्षण है।’’

उन्होंने जम्मू-कश्मीर के लोगों को भी इस मौके पर बधाई दी।

बनर्जी ने कहा, ‘‘मैं चुनाव में हुई उनकी जीत का स्वागत करती हूं, जो वास्तव में लोकतंत्र का सबसे बड़ा उत्सव है। मैं इस उत्सव के वास्तविक निर्माताओं, यानी जम्मू-कश्मीर के लोगों को इस अवसर पर बधाई देती हूं।’’

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने अब्दुल्ला को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। अब्दुल्ला दूसरी बार मुख्यमंत्री बने हैं और वह अपने दादा शेख अब्दुल्ला एवं पिता फारूक अब्दुल्ला के बाद इस पद को संभालने वाले अब्दुल्ला परिवार की तीसरी पीढ़ी के सदस्य हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में बड़ा हादसा, काकीनाडा जिले में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 10 से अधिक की मौत और कई घायल; VIDEO

West Indies Women vs Sri Lanka Women, 1st T20I Match Preview: आज वेस्टइंडीज महिला बनाम श्रीलंका महिला के बीच खेला जाएगा पहला टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्क्वाड समेत सभी डिटेल्स

Israel-Iran War: ईरान में बड़े सैन्य अभियानों के बीच एयर इंडिया ने मध्य पूर्व की सभी उड़ानें रद्द की, यात्रियों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी

Australia Women vs India Women, 3rd ODI 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच तीसरा वनडे? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\