एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | नीति आयोग की बैठक में भाग नहीं लेंगी ममता बनर्जी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 27 मई को नयी दिल्ली में होने वाली नीति आयोग की बैठक में शामिल नहीं होने का फैसला किया है। राज्य सचिवालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | नीति आयोग की बैठक में भाग नहीं लेंगी ममता बनर्जी

कोलकाता, 24 मई पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 27 मई को नयी दिल्ली में होने वाली नीति आयोग की बैठक में शामिल नहीं होने का फैसला किया है। राज्य सचिवालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

एक दिन पहले ही तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष बनर्जी ने घोषणा की थी कि वह राष्ट्रीय राजधानी में नए संसद भवन के उद्घाटन का बहिष्कार करेंगी।

नीति आयोग की बैठक में भाग नहीं लेने के बनर्जी के फैसले के पीछे वजह अभी तक पता नहीं चली है, लेकिन राज्य सचिवालय के एक सूत्र ने कहा कि 2024 के आम चुनाव से पहले भाजपा विरोधी दलों के एक मंच पर आने के प्रयास के तहत यह निर्णय लिया गया है।

राज्य सचिवालय के अधिकारी ने कहा, ‘‘पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री 27 मई को नयी दिल्ली में होने वाली नीति आयोग की बैठक में संभवत: भाग नहीं लेंगी।’’

बनर्जी ने इस महीने की शुरुआत में बैठक में भाग लेने की इच्छा व्यक्त की थी और कहा था कि वह राज्य के मुद्दों को उजागर करेंगी जिसे केंद्र द्वारा कथित रूप से वंचित किया जा रहा है।

बाद में उन्होंने कहा था, ‘‘मैं नयी दिल्ली में 27 मई को नीति आयोग की बैठक में हिस्सा लूंगी क्योंकि किसी राज्य के मुद्दों को उठाने का यही एक मंच है।’’

तृणमूल कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और वाम दलों माकपा तथा भाकपा ने मंगलवार को घोषणा की कि वे 28 मई नये संसद भवन के उद्घाटन का बहिष्कार करेंगी।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को कहा कि सभी राजनीतिक दलों को नये संसद भवन के उद्घाटन के लिए आमंत्रित किया गया है और वे अपने विवेक के अनुसार निर्णय लेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 24, 2023 06:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).