देश की खबरें | ममता बनर्जी ने सौरभ गांगुली के जन्मदिन पर उनके आवास का दौरा किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बृहस्पतिवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष सौरभ गांगुली के आवास का दौरा किया और उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

कोलकाता, आठ जुलाई पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बृहस्पतिवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष सौरभ गांगुली के आवास का दौरा किया और उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

राज्य में सत्ता में आने के करीब दो महीने बाद बनर्जी ने क्रिकेट खिलाड़ी के घर का दौरा किया। चुनाव के दौरान इस तरह के कयास लगाए जा रहे थे कि गांगुली भाजपा में शामिल होंगे लेकिन उन्होंने और विपक्षी दल ने बार-बार इन कयासों को खारिज किया।

मुख्यमंत्री ने गांगुली को पीले गुलाब का गुलदस्ता भेंट किया। इसके बाद दोनों में बातचीत हुई। इस बातचीत में बाद में गांगुली की पत्नी डोना और मां निरूपा भी शामिल हुईं। बातचीत करीब 45 मिनट चली।

जगमोहन डालमिया के सितम्बर 2015 में निधन के बाद गांगुली के क्रिकेट बंगाल संघ (कैब) का अध्यक्ष बनने में बनर्जी ने मुख्य भूमिका निभाई थी। बनर्जी ने राज्य सचिवालय नबन्ना में गांगुली के कैब अध्यक्ष बनने की घोषणा की थी जिसके बाद उनके विरोधी चुप हुए।

इससे पहले गांगुली के 49वें जन्मदिन पर सचिन तेंदुलकर ने उन्हें बधाई दी। तेंदुलकर ने कहा, ‘‘प्यारे दादा। जन्मदिन की शुभकामनाएं। आपके स्वस्थ्य एवं खुशी भरे वर्ष जीवन की कामना करता हूं।’’

पूर्व खिलाड़ी वीरेंद्र सहवाग, हरभजन सिंह, युवराज सिंह और मोहम्मद कैफ ने भी पूर्व कप्तान को बधाइयां दीं। गांगुली के आवास के बाहर काफी संख्या में उनके प्रशंसक इकट्ठा हुए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\