NITI Aayog Meeting: दिल्ली में 27 जुलाई को होने वाली नीति आयोग की बैठक में शामिल हो सकती है ममता बनर्जी
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अगले सप्ताह नयी दिल्ली में होने वाली नीति आयोग की बैठक में शामिल हो सकती हैं. एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि उनके 25 जुलाई को राष्ट्रीय राजधानी के लिए रवाना होने की उम्मीद है.
कोलकाता, 19 जुलाई : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अगले सप्ताह नयी दिल्ली में होने वाली नीति आयोग की बैठक में शामिल हो सकती हैं. एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि उनके 25 जुलाई को राष्ट्रीय राजधानी के लिए रवाना होने की उम्मीद है.
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 27 जुलाई को नीति आयोग की शासी परिषद की नौवीं बैठक की अध्यक्षता करेंगे. अधिकारी ने बताया कि बैठक में बनर्जी राज्य के लिए बकाया केंद्रीय राशि का भुगतान करने और ग्रामीण आवास तथा मनरेगा के लिए धन राशि के भुगतान का मुद्दा उठा सकती हैं. यह भी पढ़ें : चुनावी बॉण्ड योजना की अदालत की निगरानी में जांच संबंधी याचिका 22 जुलाई के लिए सूचीबद्ध: न्यायालय
तृणमूल कांग्रेस प्रमुख नयी दिल्ली में अपने प्रवास के दौरान पार्टी सांसदों और विपक्षी दल ‘इंडिया’ के घटक दलों के अन्य वरिष्ठ नेताओं से भी मिल सकती हैं. नीति आयोग के शीर्ष निकाय, शासी परिषद में सभी मुख्यमंत्री, केंद्र शासित प्रदेशों के उपराज्यपाल और कई केंद्रीय मंत्री शामिल हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 19, 2024 11:56 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

