देश की खबरें | ईमानदारी की प्रतीक हैं ममता बनर्जी : बंगाल के मंत्री

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री फिरहाद हाकिम ने रविवार को कहा कि तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी ‘‘ईमानदारी की प्रतीक’’ हैं और एक भी व्यक्ति उन पर गलत काम करने का आरोप नहीं लगा सकता।

सूरी (पश्चिम बंगाल), 16 अप्रैल पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री फिरहाद हाकिम ने रविवार को कहा कि तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी ‘‘ईमानदारी की प्रतीक’’ हैं और एक भी व्यक्ति उन पर गलत काम करने का आरोप नहीं लगा सकता।

हाकिम ने यहां एक रैली में कहा कि देश के सभी मुख्यमंत्रियों में बनर्जी के पास सबसे कम संपत्ति है और यह इस बात का उदाहरण है कि एक राज्य के शीर्ष पर होने के बावजूद कोई कैसे सादा जीवन जी सकता है।

बीरभूम जिले के उसी क्षेत्र में जनसभा आयोजित की गई थी, जहां दो दिन पहले भाजपा द्वारा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रैली आयोजित की गई थी।

मंत्री ने कहा, ‘‘ममता बनर्जी ईमानदारी की प्रतीक हैं... अगर किसी व्यक्ति ने कुछ गलत किया है तो यह उसकी कमी है, ममता बनर्जी की नहीं।’’

तृणमूल कांग्रेस नेताओं के एक वर्ग के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर राज्य में विपक्षी दलों ने बनर्जी के खिलाफ हमलों को तेज कर दिया है।

पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस सरकार के खिलाफ भ्रष्टाचार के भाजपा के आरोपों पर तंज कसते हुए हाकिम ने कहा, ‘‘हमारी नेता ममता बनर्जी एक ऐसे घर में रहती हैं, जो आधा पक्का बना हुआ है और वह राज्य के खजाने से किसी भी भत्ते का दावा नहीं करती हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान