देश की खबरें | ममता बनर्जी सरकार ओडिशा को आलू की आपूर्ति को लेकर राजनीति कर रही है : मंत्री पात्रा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा के खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता कल्याण मंत्री कृष्ण चंद्र पात्रा ने शनिवार को आरोप लगाया कि ममता बनर्जी सरकार आलू की आपूर्ति को लेकर राजनीति कर रही है और राज्य सरकार पश्चिम बंगाल से आलू की आपूर्ति बहाल करने का अनुरोध नहीं करेगी।

भुवनेश्वर, 30 नवंबर ओडिशा के खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता कल्याण मंत्री कृष्ण चंद्र पात्रा ने शनिवार को आरोप लगाया कि ममता बनर्जी सरकार आलू की आपूर्ति को लेकर राजनीति कर रही है और राज्य सरकार पश्चिम बंगाल से आलू की आपूर्ति बहाल करने का अनुरोध नहीं करेगी।

अधिकारियों ने यहां बताया कि पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों के कारण बुधवार रात से आलू से लदे ट्रकों को सीमा पार करने की अनुमति नहीं दी गई है। उन्होंने बताया कि इनमें से कई वाहन अपने मूल स्थान पर वापस भी लौट गए हैं।

आलू संकट के बारे में मीडियाकर्मियों से बात करते हुए पात्रा ने आरोप लगाया, ‘‘पश्चिम बंगाल सरकार राजनीति कर रही है, जिसके लिए उन्होंने ओडिशा को आलू की आपूर्ति प्रतिबंधित कर दी है, जबकि कभी-कभी वे इसकी अनुमति देते हैं। लेकिन, इस बार हम उनसे ओडिशा को आलू की आपूर्ति करने का अनुरोध नहीं करेंगे।’’

हालांकि, उन्होंने कहा कि यदि पश्चिम बंगाल अपनी ओर से आलू भेजेगा तो ओडिशा उसे स्वीकार कर लेगा।

मंत्री ने कहा, ‘‘हम आलू के संबंध में ममता बनर्जी सरकार से कोई बातचीत नहीं करने जा रहे हैं। वह पहले ही मीडिया में कह चुकी हैं कि उनकी सरकार ओडिशा को आलू नहीं भेजेगी, इसलिए उनसे बातचीत करने का कोई मतलब नहीं है।’’

उन्होंने कहा कि किसी भी राज्य को सब्जी या सामान की आपूर्ति को प्रतिबंधित करना उचित नहीं है, क्योंकि सभी राज्य एक देश का हिस्सा हैं और सभी को एक साथ रहना चाहिए।

पात्रा ने कहा, ‘‘पश्चिम बंगाल भी मछली और अन्य वस्तुओं के लिए दूसरे राज्यों पर निर्भर है। अगर ओडिशा चाहे तो मालवाहक वाहनों को अपनी सीमा पर रोक सकता है। लेकिन, हम ऐसा नहीं करने जा रहे हैं।’’

मंत्री ने कहा, ‘‘हमने राज्य में उपभोक्ताओं को पर्याप्त मात्रा में आलू की आपूर्ति की व्यवस्था की है। उत्तर प्रदेश से आलू राज्य में आना शुरू हो गया है। इसके अलावा, पंजाब से भी आलू मंगाया जा सकता है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women, 1st T20I Live Score Update: माउंट माउंगानुई में न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जा रहा है पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

New Zealand Women vs South Africa Women, 1st T20I Key Players To Watch Out: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच पहले टी20 में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

New Zealand Women vs South Africa Women, 1st T20I Prediction: पहले टी20 में जीत से शुरुआत करना चाहेगी न्यूजीलैंड महिला, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 1st T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा पहला टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\