तमिलनाडु: ममता बनर्जी ने तमिलनाडु में ट्रेन में आग लगने के कारण हुई मौतों पर दुख प्रकट किया
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को तमिलनाडु के मदुरै में एक खड़ी ट्रेन में आग लगने से हुई मौतों पर दुख प्रकट किया और रेलवे से सुरक्षा को लेकर अधिक सतर्क रहने को कहा।
कोलकाता, 26 अगस्त: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को तमिलनाडु के मदुरै में एक खड़ी ट्रेन में आग लगने से हुई मौतों पर दुख प्रकट किया और रेलवे से सुरक्षा को लेकर अधिक सतर्क रहने को कहा. दक्षिण रेलवे ने बताया कि शनिवार तड़के मदुरै रेलवे स्टेशन पर एक खड़ी ट्रेन के एक डिब्बे में आग लगने से कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई। इसने यात्रियों द्वारा अवैध रूप से गैस सिलेंडर ले जाए जाने को हादसे की वजह बताया.
बनर्जी ने सोशल मीडिया मंच एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट कर कहा, ‘‘रेलवे में एक और दुखद घटना हुई, इस बार मदुरै (तमिलनाडु) में आज एक ट्रेन में भीषण आग लग गई और नौ यात्रियों की जान चली गई तथा कम से कम लोग 20 गंभीर रूप से झुलस गए.’’
उन्होंने यह भी लिखा, ‘‘मैं मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करती हूं और घायलों के शीघ्र ठीक होने की कामना करती हूं, उम्मीद है कि हादसे की जांच कर जल्द ही जिम्मेदारियां तय की जाएंगी. मेरा रेलवे अधिकारियों से आग्रह है कि वे सुरक्षा और मानव जीवन के प्रति अधिक सतर्क रहें.’’
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 26, 2023 01:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

