देश की खबरें | मामा ने पहले भांजे की हत्या की फिर खून से सनी कुल्हाड़ी लेकर थाने पहुंचा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कन्नौज जिले के सौरिख थाना क्षेत्र में सोमवार को एक व्यक्ति ने अपने ही भांजे की हत्या कर दी और खुद ही थाने पहुंच गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

कन्नौज (उप्र) 23 मई कन्नौज जिले के सौरिख थाना क्षेत्र में सोमवार को एक व्यक्ति ने अपने ही भांजे की हत्या कर दी और खुद ही थाने पहुंच गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार सोमवार की सुबह ग्राम दरिया नगला निवासी सूरजपाल हाथ में खून से सनी कुल्हाड़ी लेकर सौरिख थाने में पहुंचा। सूरजपाल ने थानाध्यक्ष को बताया कि उसने विवाद में अपने भांजे सुनील कुमार (32) की हत्या कर दी।

पुलिस के अनुसार सुनील कुमार मैनपुरी जिले के एलाऊ थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव निवासी भीकम सिंह का पुत्र था। आरोपी सूरजपाल के हवाले से पुलिस ने बताया कि सुनील कुमार बचपन से ही अपने ननिहाल में था और उसका पिता भीकम सिंह अपनी पत्नी की हत्या के आरोप में जेल में बंद है।

भीकम सिंह की तबीयत खराब होने की वजह से उसे कानपुर के हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया है जिसे सूरजपाल देखने जाना चाहता था, लेकिन सुनील ने उसे रोक दिया।

इसी बात पर दोनों के बीच लड़ाई हुई और मामा ने अपने भांजे की हत्या कर दी। इसके बाद वह थाने पहुंचा और खुद घटना की जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा ने बताया कि हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों के साथ घटनास्थल का भी दौरा किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान