देश की खबरें | मलिक खाप ने किया किसान आंदोलन का समर्थन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कासंडा गांव में सोमवार को मलिक खाप की हुई बैठक में पहुंचे पदाधिकारियों ने करीब दो माह से चल रहे किसान आंदोलन का समर्थन किया।

सोनीपत, एक फरवरी कासंडा गांव में सोमवार को मलिक खाप की हुई बैठक में पहुंचे पदाधिकारियों ने करीब दो माह से चल रहे किसान आंदोलन का समर्थन किया।

बैठक में निर्णय लिया गया कि मंगलवार को सैंकड़ों ट्रैक्टर पर सवार होकर किसान, आंदोलन का समर्थन करने के लिए सोनीपत रोड लाठ-जौली चौक से प्रदर्शनस्थल के लिए रवाना होंगे।

बैठक की अध्यक्षता मलिक गोत्र की गठवाला खाप के प्रमुख दादा बलजीत सिंह मलिक ने की।

उन्होंने कहा कि किसान तीन कृषि कानूनों को रद्द कराने की मांग को लेकर पिछले लगभग दो माह से आंदोलन कर रहे है लेकिन सरकार किसानों की मांगों को नहीं मान रही है।

उन्होंने कहा कि मलिक खाप ने भी किसानों के इस आंदोलन को समर्थन करने का निर्णय लिया है और मंगलवार को सोनीपत रोड लाठ-जौली चौक से सैंकड़ों ट्रैक्टर आंदोलन के समर्थन में रवाना होंगे।

दादा बलजीत सिंह मलिक ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार किसानों की मांगों को माने अन्यथा आंदोलन जारी रहेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड