देश की खबरें | मलयाली कवि विष्णुनारायण नम्बूदरी का निधन
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मलयाली भाषा के लोकप्रिय कवि विष्णुनारायण नम्बूदरी का बृहस्पतिवार को निधन हो गया।
तिरुवनंतपुरम, 25 फरवरी मलयाली के लोकप्रिय कवि विष्णुनारायण नम्बूदरी का बृहस्पतिवार को निधन हो गया।
पारिवारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।
वह 81 वर्ष के थे। समकालीन मलयाली साहित्य के प्रतिष्ठित कवि को 2014 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।
पत्तनमत्तिट्टा जिले के तिरुवल्ला में जन्मे नम्बूदरी का काम आधुनिकता और परंपराओं के परस्पर मेल के लिए जाना जाता है।
पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि उनका निधन आज दोपहर आवास पर हुआ।
उन्हें केरल साहित्य अकादमी सहित अन्य कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया था।
उनकी कुछ महत्वपूर्ण कृतियों में... ‘स्वातंधरते - कुरीच उरु गीतम’, ‘भूमिगीतांजल’, ‘इंडिया एन्ना विक्रम’, ‘अपराजिता’, ‘अरण्यकम’ आदि शामिल हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)