Subi Suresh Passed Away: मलयालम अभिनेत्री-टीवी प्रस्तोता सुबी सुरेश का निधन
लोकप्रिय मलयाली अभिनेत्री और टीवी प्रस्तोता सुबी सुरेश का बुधवार को यहां एक निजी अस्पताल में निधन हो गया. वह 41 वर्ष की थीं और कुछ समय से यकृत संबंधी बीमारी का इलाज करा रही थीं.
कोच्चि, 22 फरवरी : लोकप्रिय मलयाली अभिनेत्री और टीवी प्रस्तोता सुबी सुरेश (Subi Suresh) का बुधवार को यहां एक निजी अस्पताल में निधन हो गया. वह 41 वर्ष की थीं और कुछ समय से यकृत संबंधी बीमारी का इलाज करा रही थीं. वर्षों पहले कोचीन कलाभवन मंडली में एक हास्य कलाकार के रूप में अपने करियर की शुरुआत करते हुए उन्होंने धीरे-धीरे मंच व टेलीविजन में पुरुष प्रधान कॉमेडी शो में अपने लिए एक जगह बनाई.
थोड़े समय के भीतर, वह विभिन्न टेलीविजन चैनलों द्वारा आयोजित लाइव स्टेज शो का प्रमुख चेहरा बन गईं, और “सिनेमाला” जैसे प्रसिद्ध टीवी धारावाहिक से दर्शकों का दिल जीत लिया. उन्होंने विभिन्न चैनलों में एक सफल टीवी प्रस्तोता के रूप में भी काम किया. यह भी पढ़ें : Nikki Yadav Murder Case: साहिल गहलोत के चचेरे भाई पर था छेड़छाड़ का मामला दर्ज
साल 2006 में आई फिल्म “कनकसिम्हासनम” के माध्यम से फिल्मी सफर की शुरुआत करने वाली सुरेश ने “एल्सम्मा एना अंकुट्टी” और “हैप्पी हसबैंड्स” समेत 20 से अधिक फिल्मों में छोटी लेकिन यादगार भूमिकाएं निभाई. सुरेश के परिवार में माता-पिता और एक भाई है. केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 22, 2023 12:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

