एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | मलयालम अभिनेता मेघनाधन का निधन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मलयालम फिल्मों और धारावाहिकों में दमदार अभिनय करने वाले अभिनेता मेघनाधन का यहां एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 60 वर्ष के थे।

देश की खबरें | मलयालम अभिनेता मेघनाधन का निधन

कोझिकोड (केरल), 21 नवंबर मलयालम फिल्मों और धारावाहिकों में दमदार अभिनय करने वाले अभिनेता मेघनाधन का यहां एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 60 वर्ष के थे।

फिल्म जगत से जुड़े सूत्रों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि अभिनेता मेघनाधन अस्पताल में भर्ती थे जहां श्वसन संबंधी बीमारियों का उनका उपचार किया जा रहा था। बुधवार देर रात दो बजे उनका निधन हो गया।

मेघनाधन लोकप्रिय अभिनेता बालन के. नायर के बेटे थे।

उन्होंने 50 से अधिक फिल्मों में काम किया, जिनमें ‘चमयम’, ‘चेनकोल’ और ‘ई पुझायम कदन्नु’ जैसी फिल्में शामिल हैं।

मेघनाधन ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत 1983 में पी एन मेनन द्वारा निर्देशित फिल्म ‘एस्ट्रम’ से की थी।

उन्हें मलयालम सिनेमा में खलनायक की भूमिकाओं में काफी पसंद किया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 21, 2024 09:30 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).