देश की खबरें | मलाली मस्जिद विवाद : अदालत 17 अक्टूबर को फैसला सुनाएगी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मलाली मस्जिद के जीर्णोद्धार से जुड़ी कई याचिकाओं पर सुनवाई कर रही यहां की एक अदालत ने अपना फैसला 17 अक्टूबर के लिए सुरक्षित रख लिया है।
मंगलुरु (कर्नाटक), 28 सितंबर मलाली मस्जिद के जीर्णोद्धार से जुड़ी कई याचिकाओं पर सुनवाई कर रही यहां की एक अदालत ने अपना फैसला 17 अक्टूबर के लिए सुरक्षित रख लिया है।
हिंदू कार्यकर्ताओं का तर्क है कि इस साल अप्रैल में जीर्णोद्धार के लिए मस्जिद को तोड़ा जा रहा था और इस दौरान एक मंदिर जैसी संरचना के अवशेष मिले थे।
यह खबर फैलने के बाद स्थानीय लोग और अन्य कार्यकर्ता 12 अप्रैल को मौके पर एकत्रित होने लगे, जिसके बाद पुलिस ने हस्तक्षेप कर लोगों को हटाया।
अतिरिक्त दीवानी अदालत (तृतीय) याचिकाकर्ता टी.ए. धनंजय और पांच अन्य की याचिकाओं पर सुनवाई कर रही है, जिन्होंने मस्जिद में मंदिर जैसी संरचना मिलने के बाद मामले की जांच का अनुरोध किया गया है।
मस्जिद की ओर से पेश वकील ने तर्क दिया था कि मामला वक्फ से संबंधित अदालत के अंतर्गत आता है क्योंकि मस्जिद वक्फ बोर्ड की संपत्ति है। उन्होंने याचिका खारिज करने का अनुरोध किया था।
यह मस्जिद दक्षिण कन्नड़ जिले के मंगलुरु तालुका में गंजीमठ ग्राम पंचायत क्षेत्र में स्थित है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)