जरुरी जानकारी | मालाबार गोल्ड 600 करोड़ रुपये के निवेश से 12 नए शोरूम खोलेगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. खुदरा आभूषण विक्रेता मालाबार गोल्ड ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह चालू वित्त वर्ष के अंत तक 600 करोड़ रुपये के निवेश से 12 नए शोरूम खोलेगी।

मुंबई, 20 मार्च खुदरा आभूषण विक्रेता मालाबार गोल्ड ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह चालू वित्त वर्ष के अंत तक 600 करोड़ रुपये के निवेश से 12 नए शोरूम खोलेगी।

नए शोरूम मुंबई के पनवेल, पुणे के सिंहगढ़ रोड, ओडिशा के ब्रह्मपुर एवं सौभाग्य नगर, झारखंड के धनबाद, कर्नाटक के होस्पेट, नगरभावी एवं चित्रदुर्ग, आंध्र प्रदेश के नांदयाल, अमलापुरम एवं मछलीपट्टनम और उत्तर प्रदेश के वाराणसी में खोले जाएंगे।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि नए शोरूम खुलने के साथ ही उसके शोरूम की कुल संख्या बढ़कर 391 हो जाएगी। कंपनी ने कहा कि मौजूदा समय में 26 देशों के 25,000 से अधिक पेशेवर कार्यरत हैं।

मालाबार गोल्ड वित्त वर्ष 2025-26 में भारत और विदेशों में 60 नए शोरूम खोलने की भी योजना बना रही है। इनमें से पांच स्टोर अप्रैल में पश्चिम एशिया, ब्रिटेन और कनाडा में शुरु किए जाएंगे।

हालांकि कंपनी ने अगले वित्त वर्ष में विस्तार के लिए पूंजीगत व्यय का खुलासा नहीं किया।

मालाबार ग्रुप के चेयरमैन एमपी अहमद ने कहा, ‘‘हम वित्त वर्ष 2024-25 के अंत तक 600 करोड़ रुपये के निवेश से देश भर में 12 नए शोरूम खोलेंगे। यह एक विश्वसनीय ब्रांड के रूप में हमारी स्थिति को मजबूत करेगा।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Stats And Preview: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

VIDEO: राघव चड्ढा समेत अन्य 7 सांसदों की बगावत के बाद AAP में हड़कंप, संजय सिंह ने BJP के ‘मिशन लोटस’ का बताया हिस्सा, PM मोदी-शाह पर भी साधा निशाना

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Winner Prediction: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

Raghav Chadha Resigns: केजरीवाल को बड़ा झटका, राघव चड्ढा ने AAP से दिया इस्तीफा, दो-तिहाई राज्यसभा सांसदों के साथ BJP में शामिल होने का ऐलान; VIDEO