एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | मालाबार गोल्ड 56 नए स्टोर खोलने के लिए 2021-22 में 1,600 करोड़ रुपये निवेश करेगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सोने और हीरे की खुदरा विक्रेता मालाबार गोल्ड एंड डायमंड ने कहा है कि वह देश विदेश में 56 नए स्टोर खोलने के लिए अगले वित्त वर्ष में 1,600 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।

जरुरी जानकारी | मालाबार गोल्ड 56 नए स्टोर खोलने के लिए 2021-22 में 1,600 करोड़ रुपये निवेश करेगी

कोच्चि, 24 मार्च सोने और हीरे की खुदरा विक्रेता मालाबार गोल्ड एंड डायमंड ने कहा है कि वह देश विदेश में 56 नए स्टोर खोलने के लिए अगले वित्त वर्ष में 1,600 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।

कंपनी ने कहा कि इन 56 नए स्टोरों में 40 भारत में और 16 विदेश में खोले जाएंगे। कंपनी को उम्मीद है कि अगले वित्त वर्ष में उसके यहां 1,750 रोजगार के नए मौके तैयार होंगे।

मालाबार समूह के चेयरमैन एम पी अहमद ने बुधवार को कहा, ‘‘56 नए स्टोर द्वारा अपनी उपस्थिति का विस्तार करने के लिए हमें 1,600 करोड़ रुपये का निवेश होगा और इससे 1,750 नई नौकरियां पैदा होंगी।’’

उन्होंने कहा कि घरेलू विस्तार तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, महाराष्ट्र, दिल्ली, बंगाल, यूपी, ओडिशा और केरल में होगा।

अंतरराष्ट्रीय विस्तार योजना के तहत सिंगापुर, मलेशिया, ओमान, कतर, बहरीन और संयुक्त अरब अमीरात में स्टोर खोले जाएंगे। विस्तार की यह महत्वाकांक्षी योजना कंपनी की रणनीति का हिस्सा है, जिसके तहत वर्तमान में 250 से ज्यादा शोरूम वाले रिटेल नेटवर्क को तीन गुना करते हुए 2023 तक 750 करने का लक्ष्य रखा गया है।

कंपनी की विज्ञप्तित के अनुसार विस्तार की इस योजना में से 12 स्टोर वित्त वर्ष 2021-22 की पहली तिमाही में ही खुलने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। कंपनी ने चेन्नई, लखनऊ, हैदराबाद, मुंबई, पुणे एवं बेंगलुरु जैसे बड़े शहरों और एलुरु, मंचेरियल, सोलापुर व अहमदनगर जैसे छोटे शहरों के अहम बाजारों में प्रतिस्पर्धी रेंटल पर खुदरा स्टोर के स्थान तय कर लिए है।

मालाबार गोल्ड समूह की शुरुआत 1993 में कोझीकोड (केरल) में हुई थी। आज इसके 250 स्टोर हैं और इसका कारोबार 30,000 करोड़ रुपये वार्षिक तक पहुंच गया है। इसकी देश विदेशी में 13 क्लसटर (संकुल) विनिर्माता इकाइयां आभूषण बनाने के काम में लगी हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 24, 2021 07:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).