जरुरी जानकारी | मालाबार गोल्ड ने तमिलनाडु, चंडीगढ़ में दो शो-रूम खोले
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स ने शनिवार को कहा कि उसने अपनी विस्तार योजनाओं के तहत तमिलनाडु के कुंभकोणम और चंडीगढ़ में दो नये शोरूम खोले हैं।
मुंबई, आठ अगस्त मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स ने शनिवार को कहा कि उसने अपनी विस्तार योजनाओं के तहत तमिलनाडु के कुंभकोणम और चंडीगढ़ में दो नये शोरूम खोले हैं।
कंपनी ने एक बयान में कहा कि मालाबार ग्रुप के अध्यक्ष एम पी अहमद ने एक ऑनलाइन कार्यक्रम के माध्यम से इन शोरूम का उद्घाटन किया।
यह भी पढ़े | Sushant Singh Rajput Case: रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक चक्रवर्ती ED के ऑफिस पहुंचे.
अहमद ने कहा, ‘‘हम शोरूम की संख्या और बिक्री दोनों ही मामले में दुनिया की पहले नंबर की खुदरा सोना ब्रांड बनने की योजना बना रहे हैं। इस योजना के तहत हम अगले पांच वर्षों में शोरूमों की संख्या को तीन गुना करेंगे।’’
कंपनी ने कोविड-19 महामारी के मद्देनजर अपने शोरूम में पर्याप्त एहतियाती कदम और सुरक्षा उपाय किए हैं।
यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: शानदार वेतन के साथ होगा अद्भुत करियर! फटाफट यहां से करें अप्लाई.
मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स इस साल नई दिल्ली, पटना और वाशी सहित 12 शहरों में नए शोरूम खोलने की योजना बना रही है।
विस्तार के अपने पहले चरण में, कंपनी मलेशिया, बांग्लादेश, सिंगापुर, संयुक्त अरब अमीरारत (यूएई), सऊदी अरब और कतर में भी शोरूम खोलने की योजना बना रही है।
कंपनी के शीर्ष प्रबंधन ने कहा कि नए शोरूम खोलने का यह फैसला ग्राहकों के साथ अच्छा साबित हुआ है जो यहां आने वाले ग्राहकों की संख्या और ग्राहकों की प्रतिक्रिया से स्पष्ट है।
मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स की दुनिया भर में 260 से अधिक शोरूम हैं और आभूषण निर्माण क्षेत्र में भी इसकी मजबूत उपस्थिति है। कंपनी की संयुक्त अरब अमीरात, सऊदी अरब, कतर और ओमान में भी विनिर्माण इकाइयाँ हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 08, 2020 08:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

