एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | मालाबार गोल्ड ने 400वां स्टोर खोला, चालू वित्त वर्ष में 78,000 करोड़ रुपये के राजस्व का लक्ष्य

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स ने सोमवार को कहा कि उसने उत्तर प्रदेश के नोएडा में अपना 400वां शोरूम खोला है, जो कंपनी की आक्रामक विस्तार रणनीति की दिशा में एक मील का पत्थर है।

जरुरी जानकारी | मालाबार गोल्ड ने 400वां स्टोर खोला, चालू वित्त वर्ष में 78,000 करोड़ रुपये के राजस्व का लक्ष्य

नयी दिल्ली, 23 जून मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स ने सोमवार को कहा कि उसने उत्तर प्रदेश के नोएडा में अपना 400वां शोरूम खोला है, जो कंपनी की आक्रामक विस्तार रणनीति की दिशा में एक मील का पत्थर है।

केरल स्थित खुदरा विक्रेता कंपनी, जो वर्तमान में 63,000 करोड़ रुपये के कारोबार के साथ 13 देशों में काम करती है, का लक्ष्य मार्च, 2026 को समाप्त होने वाले चालू वित्त वर्ष में अपने राजस्व को 78,000 करोड़ रुपये तक बढ़ाना और 60 नए स्टोर खोलना है।

कंपनी की योजना 15 देशों में अपनी उपस्थिति का विस्तार करने और 22 भारतीय राज्यों और तीन केंद्र शासित प्रदेशों को अपने दायरे में लाने की है।

मालाबार का इरादा वैश्विक स्तर पर अपने कार्यबल को 27,250 प्रबंधन टीम के सदस्यों तक बढ़ाने का भी है।

कंपनी के चेयरमैन एम पी अहमद ने बयान में कहा, ‘‘यह मील का पत्थर हमारी विकास महत्वाकांक्षाओं का प्रमाण है और भारत और दुनिया भर में नंबर एक वैश्विक आभूषण खुदरा विक्रेता बनने की हमारी यात्रा में एक महत्वपूर्ण कदम है।’’

कंपनी ने नए शोरूम और विनिर्माण इकाइयों के माध्यम से विकास को बढ़ावा देने के लिए 50,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश करने की प्रतिबद्धता जताई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 23, 2025 06:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).