IND vs SL 2023: अगले टी20 विश्व कप के लिये बना रहे हैं टीम, युवाओं के साथ संयम की जरूरत- कोच राहुल द्रविड़

मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने कहा है कि अगले टी20 विश्व कप के लिये भारतीय टीम तैयार की जा रही है और ऐसे में युवा खिलाड़ियों को अनुभव दिये जाने की जरूरत है. द्रविड़ ने कहा कि श्रीलंका से दूसरे टी20 में मिली हार की एक अहम वजह खिलाड़ियों की अनुभवहीनता थी .

पुणे, 6 जनवरी : मुख्य कोच राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) ने कहा है कि अगले टी20 विश्व कप के लिये भारतीय टीम तैयार की जा रही है और ऐसे में युवा खिलाड़ियों को अनुभव दिये जाने की जरूरत है. द्रविड़ ने कहा कि श्रीलंका से दूसरे टी20 में मिली हार की एक अहम वजह खिलाड़ियों की अनुभवहीनता थी . उन्होंने कहा कि श्रीलंका के पास अनुभवी अंतिम एकादश थी जबकि भारत ने दो महीने पहले हुए टी20 विश्व कप की तुलना में बिल्कुल अलग टीम उतारी थी . उन्होंने बृहस्पतिवार को प्रेस कांफ्रेंस में कहा ,‘‘ ये युवा खिलाड़ी काफी हुनरमंद हैं लेकिन सीख रहे हैं . यह आसान नहीं है .अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सीखना आसान नहीं होता . हमें इनके साथ संयम से काम लेना होगा .’’

उन्होंने कहा कि टीम अगले टी20 विश्व कप के लिये तैयार की जा रही है . उन्होंने विराट कोहली, रोहित शर्मा और केएल राहुल के लिये इस प्रारूप में दरवाजे बंद होने का संकेत देते हुए कहा कि युवाओं के साथ संयम से काम लेने की जरूरत है और टीम प्रबंधन को चाहिये कि उनका साथ देता रहे . उन्होंने कहा ,‘‘ हमने इस श्रृंखला से पहले आखिरी टी20 विश्व कप सेमीफाइनल इंग्लैंड के खिलाफ खेला था . उस टीम के तीन या चार खिलाड़ी ही मौजूदा टीम में है . हमारी नजरें अगले टी20 विश्व कप पर है और यह युवा टीम है .’’ अब फोकस भारत में होने वाले वनडे विश्व कप पर है और द्रविड़ का मानना है कि अधिक से अधिक युवाओं को टी20 खेलने का मौका देने का यह सही समय है . यह भी पढ़ें :FIH Hockey Men’s World Cup 2023: हॉकी विश्व कप गत चैंपियन बेल्जियम की टीम पहुंची ओडिशा

उन्होंने कहा ,‘‘ अच्छी बात यह है कि इस साल वनडे विश्व कप होना है .उस पर अधिक फोकस रहेगा . उसके बाद विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप है . ऐसे में टी20 मैचों में युवाओं को मौके दिये जा सकते हैं .’’ भारत ने इस श्रृंखला में शिवम मावी, उमरान मलिक, शुभमन गिल और राहुल त्रिपाठी जैसे युवाओं को मौका दिया . द्रविड़ ने कहा ,‘‘ उन्हें मौके देने के साथ उनका साथ देने की भी जरूरत है .हमें इनके साथ संयम से काम लेना होगा . हमें यह भी समझना होगा कि इस तरह के मैच आयेंगे ही .’’

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs South Africa Weather Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में पिच और परिस्थितियां निभा सकती हैं अहम भूमिका, यहां जानें अरुण जेटली स्टेडियम का हाल

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: पललेकेले में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 213 रनों का टारगेट, साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच तीसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Prediction: अहम मुकाबले में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, सम्मान बचाने उतरेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\