देश की खबरें | समयबद्ध अभियान चलाकर रेडक्रॉस को प्रभावी बनाएं: मिश्र
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राज्यपाल कलराज मिश्र ने राज्य में समयबद्ध अभियान चलाकर रेडक्रॉस सोसायटी को प्रभावी करने के निर्देश दिए हैं।
जयपुर, छह दिसंबर राज्यपाल कलराज मिश्र ने राज्य में समयबद्ध अभियान चलाकर रेडक्रॉस सोसायटी को प्रभावी करने के निर्देश दिए हैं।
राज्यपाल मिश्र सोमवार को यहां इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी, राजस्थान शाखा की समीक्षा बैठक को बतौर अध्यक्ष संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि रेडक्रॉस के प्रति आमजन के मन में विश्वसनीयता का भाव होता है। इस विश्वास पर खरा उतरने के लिए प्राथमिक उपचार, चिकित्सा व राहत गतिविधियों का सुचारू संचालन किया जाए।
एक बयान के अनुसार राज्यपाल ने कहा कि विश्वविद्यालय और महाविद्यालयों में सदस्यता अभियान चलाकर रेडक्रॉस की प्रशिक्षण एवं अन्य गतिविधियों का विस्तार किया जाए। उन्होंने रेडक्रॉस राज्य इकाई की कार्यकारिणी का जनवरी माह तक गठन करने के निर्देश दिए।
राज्यपाल ने कहा कि कोरोना वायरस के नए स्वरूप ओमीक्रोन के मामले सामने आने के बाद इससे संबंधित दिशानिर्देशों की तत्परता से अनुपालन करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि रेडक्रॉस के स्वयंसेवक लोगों को मास्क पहनने, सेनिटाइजेशन और सामाजिक दूरी की पालना करने के लिए जागरूक कर इस चुनौती से निपटने में सहयोग करें।
प्रमुख शासन सचिव (वित्त) अखिल अरोड़ा ने समीक्षा बैठक के दौरान रेड क्रॉस सोसायटी राजस्थान की आय में वृद्धि और सुदृढ़ीकरण के लिए सुझाव दिए।
इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी, राजस्थान शाखा के प्रशासक सुधीर कुमार शर्मा ने सोसायटी की गतिविधियों, संसाधनों और जिलों में कार्यकारिणी गठन की प्रगति के बारे में जानकारी दी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 06, 2021 06:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

