देश की खबरें | दीपावली से पहले अभियान चलाकर सड़कों को गड्ढामुक्त बनाएं: मुख्यमंत्री आदित्यनाथ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को अधिकारियों को दीपावली से पहले अभियान चलाकर सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने के निर्देश दिये। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।

लखनऊ, 11 सितंबर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को अधिकारियों को दीपावली से पहले अभियान चलाकर सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने के निर्देश दिये। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।

विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करने के दौरान मुख्यमंत्री ने ये आदेश दिये।

उन्होंने सभी विभागों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिये कि सड़क बनाने वाली एजेंसी/ठेकेदार सड़क बनने के अगले पांच वर्ष तक उसके अनुरक्षण की जिम्मेदारी उठाएं।

उन्होंने आगामी नवंबर में दीपावली से पहले प्रदेश की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।

बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि इस वर्ष मॉनसून की स्थिति असामान्य है और आने वाले दिनों में कई जिलों में लगातार बारिश की संभावना है। इसका ध्यान रखते हुए नवंबर में दीपावली से पूर्व सड़क गड्ढामुक्त करने का प्रदेश व्यापी अभियान चलाया जाए।

उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग, मंडी परिषद, सिंचाई, ग्राम्य विकास एवं पंचायती राज, चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास, आवास, अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आदि विभागों की करीब चार लाख किलोमीटर सड़कें प्रदेश में हैं।

मेट्रो-एक्सप्रेस-वे जैसी बड़ी परियोजनाओं के कारण यदि पूर्व से संचालित सड़कें खराब होती हैं तो खराब होने के कारक विभाग को उत्तरदायी बनाया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सड़कों के लिए बजट का कोई अभाव नहीं है और सभी विभाग बेहतर नियोजन पर ध्यान दें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रत्येक विभाग यह सुनिश्चित करे कि कहीं भी लोकहित से जुड़ी किसी परियोजना में माफिया या अपराधी प्रवृत्ति के लोगों को स्थान न मिले। उनके करीबी रिश्तेदारों और उनके गैंग के गुर्गों को भी ठेके-पट्टे से दूर रखा जाए।

नगर विकास व ग्राम्य विकास विभाग को निर्देश देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि बरसात के कारण यदि कहीं जलभराव होता है तो तत्काल उसकी निकासी सुनिश्चित की जाए।

जफर

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान