Uttar Pradesh: अस्पतालों में रिक्त बेड का विवरण दिन में दो बार सार्वजनिक करें- सीएम योगी
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कोविड-19 प्रबंधन के लिए गठित टीम-11 को निर्देश दिया कि आमजन को बिस्तर की उपलब्धता की समुचित जानकारी उपलब्ध कराई जाए.
लखनऊ, 24 अप्रैल: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Aditya Nath Yogi) ने शनिवार को कोविड-19 प्रबंधन के लिए गठित टीम-11 को निर्देश दिया कि आमजन को बिस्तर की उपलब्धता की समुचित जानकारी उपलब्ध कराई जाए और प्रदेश में ऐसे सभी अस्पताल जहां कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों का इलाज हो रहा है, वहां रिक्त बेड का विवरण हर दिन दो बार सार्वजनिक किया जाए.यह भी पढ़ें सरकार ने ‘विवाद से विश्वास’ योजना के तहत भुगतान के लिए समय-सीमा 30 जून तक बढ़ाई
कोरोना वायरस संक्रमण के दौर में राज्य के अस्पतालों में बेड को लेकर संकट गहरा गया है और मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव तथा उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू समेत कई नेताओं ने बेड के संकट को लेकर सरकार की लगातार आलोचना की है
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 24, 2021 03:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

