देश की खबरें | बजट घोषणाएं समयबद्ध रूप से पूरी करने लिए विस्तृत कार्य योजना बनाएं : गहलोत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार को अधिकारियों से कहा कि वे सार्वजनिक निर्माण विभाग से जुड़ी पिछली बजट घोषणाओं के कार्य समय पर पूरे करते हुए वर्ष 2022-23 की बजट घोषणाओं के संबंध में विस्तृत कार्य योजना बनाएं।

जयपुर, पांच मार्च राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार को अधिकारियों से कहा कि वे सार्वजनिक निर्माण विभाग से जुड़ी पिछली बजट घोषणाओं के कार्य समय पर पूरे करते हुए वर्ष 2022-23 की बजट घोषणाओं के संबंध में विस्तृत कार्य योजना बनाएं।

इसके साथ ही गहलोत ने कहा कि खराब सड़कों की मरम्मत हमारी प्राथमिकता है और अधिकारी सड़क निर्माण में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं करें।

गहलोत शनिवार को मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित सार्वजनिक निर्माण विभाग की समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2022-23 के बजट में विभाग के लिए 8860 करोड़ रुपये की घोषणाएं की गई हैं और इन घोषणाओं के कार्य समयबद्ध रूप से पूरे किए जा सकें, इसके लिए विभाग रोडमैप पेश करे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बजट में राज्य में सड़क निर्माण के लिए कोई कमी नहीं की गई है और हर जिले में सड़क निर्माण के तीन बड़े प्रोजेक्ट दिए गए हैं।

उन्होंने बताया कि नगर निगम, नगर परिषद एवं नगर पालिका क्षेत्र में मुख्य सड़कों की मरम्मत के लिए 1200 करोड़ और 1000 किलोमीटर लंबाई के स्टेट हाइवे को दो लेन करने के लिए 1200 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

गहलोत के मुताबिक, हर विधानसभा क्षेत्र में 10 करोड़ रुपये की लागत से नॉन-पैचेबल सड़कें और मिसिंग लिंक स्वीकृत करने की घोषणा की गई है, जिससे करीब सात हजार किलोमीटर लंबी नॉन-पैचेबल सड़कों की मरम्मत हो सकेगी।

गहलोत ने कहा कि खराब सड़कों की मरम्मत हमारी प्राथमिकता हैं। उन्होंने निर्देश दिए कि अधिकारी सड़क निर्माण में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं करें।

बैठक में सार्वजनिक निर्माण विभाग के प्रमुख शासन सचिव राजेश यादव ने बताया कि 2019-20 से लेकर 2021-22 तक की बजट घोषणाओं को सितंबर 2022 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

उन्होंने बताया कि वर्ष 2022-23 की बजट घोषणाओं में शामिल सड़कों की स्वीकृति व निविदा प्राप्त कर काम शुरू करने की समयसीमा भी तय कर ली गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान