एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | मजूमदार, बहुतुले और कुलकर्णी ने मुंबई के कोच पद के लिए आवेदन किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. घरेलू क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी अमोल मजूमदार, पूर्व भारतीय स्पिनर साईराज बहुतुले और मुंबई के पूर्व कोच सुलक्षण कुलकर्णी ने मुंबई का अगला कोच बनने के लिए आवेदन किया है।

खेल की खबरें | मजूमदार, बहुतुले और कुलकर्णी ने मुंबई के कोच पद के लिए आवेदन किया

मुंबई, 24 मई घरेलू क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी अमोल मजूमदार, पूर्व भारतीय स्पिनर साईराज बहुतुले और मुंबई के पूर्व कोच सुलक्षण कुलकर्णी ने मुंबई का अगला कोच बनने के लिए आवेदन किया है।

मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) ने पिछले हफ्ते मुंबई की सीनियर टीम के कोच पद के लिए आवेदन मांगे थे और आवेदकों के लिए पात्रता नियम भी तय किए हैं जिसके अनुसार आवेदक ने 50 प्रथम श्रेणी मैच खेले हो।

सोमवार को आवेदन करने की अंतिम तिथि थी और एमसीए के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार कुलकर्णी, मजूमदार और बहुतुले उन जाने माने नामों में शामिल हैं जिन्होंने पद के लिए आवेदन किया है।

मुंबई के पूर्व कप्तान मजूमदार की अगुआई में टीम ने रणजी खिताब जीता था और वह राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए), आईपीएल टीम राजस्थान रॉयल्स और दक्षिण अफ्रीकी टीम के बल्लेबाजी कोच रहे हैं। वह प्रतिष्ठित कमेंटेटर भी हैं।

भारत की ओर से दो टेस्ट और आठ एक दिवसीय मुकाबले खेलने वाले बहुतुले घरेलू क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी रहे हैं। उन्होंने 188 प्रथम श्रेणी मैच खेले जिसमें 630 विकेट चटकाए। वह विदर्भ, केरल, बंगाल के अलावा पिछले दो सत्र से गुजरात के कोच हैं।

कुलकर्णी उस समय मुंबई के कोच थे जब टीम ने 2012-13 सत्र में रणजी खिताब जीता। वह विदर्भ और छत्तीसगढ़ को भी कोचिंग दे चुके हैं।

पिछले सत्र में मुंबई ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए अमित पगनिस को कोच नियुक्त किया था लेकिन टीम के खराब प्रदर्शन के बाद उन्होंने पद छोड़ दिया।

एमसीए ने इसके बाद विजय हजारे ट्रॉफी के लिए पूर्व भारतीय आफ स्पिनर रमेश पोवार को मुख्य कोच बनाया जिसमें टीम चैंपियन बनी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 24, 2021 09:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).