जरुरी जानकारी | जून में महिंद्रा के यात्री वाहनों की बिक्री 59 प्रतिशत बढ़ी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू वाहन विनिर्माता महिंद्रा एंड महिंद्रा (एमएंडएम) लिमिटेड ने शुक्रवार को कहा कि जून में उसके यात्री वाहनों की बिक्री 59 प्रतिशत बढ़कर 26,880 इकाई हो गई।

मुंबई, एक जुलाई घरेलू वाहन विनिर्माता महिंद्रा एंड महिंद्रा (एमएंडएम) लिमिटेड ने शुक्रवार को कहा कि जून में उसके यात्री वाहनों की बिक्री 59 प्रतिशत बढ़कर 26,880 इकाई हो गई।

महिंद्रा एंड महिंद्रा ने एक बयान में कहा कि कंपनी ने जून 2021 में कुल 16,913 यात्री वाहन बेचे थे। महिंद्रा के यात्री वाहन खंड में उपयोगिता वाहन, कार और वैन शामिल हैं।

इस बयान के मुताबिक, जून महीने में उसकी कुल वाहन बिक्री (यात्री और वाणिज्यिक वाहन) 54,096 इकाई की रही।

पिछले महीने यूटिलिटी वाहनों की बिक्री 60 प्रतिशत बढ़कर 26,620 इकाई हो गई जबकि पिछले साल इसी महीने में 16,636 इन वाहनों की बिक्री की संख्या थी।

महिंद्रा एंड महिंद्रा ने कहा कि जून में कंपनी की वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री 20,431 इकाई की हुई। इस महीने में कंपनी ने 2,777 वाहनों का निर्यात भी किया।

एमएंडएम लिमिटेड में ऑटोमोटिव खंड के अध्यक्ष विजय नाकरा ने कहा, ‘‘वित्त वर्ष 2022-23 की पहली तिमाही एसयूवी बिक्री वाली हमारी लगातार दूसरी बड़ी तिमाही रही है। यह एक्सयूवी700, थार, बोलेरो और एक्सयूवी300 सहित हमारे सभी ब्रांडों की निरंतर मजबूत मांग के कारण संभव हुआ है।’’

उन्होंने कहा कि कंपनी ने जून में 26,620 एसयूवी की बिक्री की और कुल मिलाकर 54,096 वाहनों की बिक्री हुई, जो 64 प्रतिशत वृद्धि को दर्शाता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड