जरुरी जानकारी | महिंद्रा की कुल बिक्री दिसंबर में 11 प्रतिशत बढ़ी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. महिंद्रा एंड महिंद्रा (एमएंडएम) ने शनिवार को बताया कि दिसंबर, 2021 में उसकी कुल बिक्री 11 प्रतिशत बढ़कर 39,157 इकाई हो गई।

नयी दिल्ली, एक जनवरी महिंद्रा एंड महिंद्रा (एमएंडएम) ने शनिवार को बताया कि दिसंबर, 2021 में उसकी कुल बिक्री 11 प्रतिशत बढ़कर 39,157 इकाई हो गई।

एमएंडएम ने एक बयान में कहा कि दिसंबर, 2020 में उसकी बिक्री 35,187 इकाई थी।

कंपनी ने बताया कि घरेलू बाजार में उसके यात्री वाहनों की बिक्री पिछले महीने 10 प्रतिशत बढ़कर 17,722 इकाई हो गई, जो दिसंबर, 2020 में 16,182 इकाई थी।

वाणिज्यिक वाहन खंड में दिसंबर, 2021 के दौरान बिक्री 18,418 इकाई रही, जो दिसंबर, 2020 में 16,795 इकाई थी। इस तरह इसमें 10 प्रतिशत की वृद्धि हई।

दिसंबर, 2021 में निर्यात 37 प्रतिशत बढ़कर 3,017 इकाई हो गया, जो इससे एक साल पहले समान अवधि में 2,210 इकाई था।

महिंद्रा एंड महिंद्रा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (ऑटोमोटिव डिवीजन) विजय नाकरा ने कहा, ‘‘हमने यात्री वाहनों, वाणिज्यिक वाहनों और अंतरराष्ट्रीय परिचालन सहित व्यावसायिक क्षेत्रों में वृद्धि देखी है, जो उत्पाद पोर्टफोलियो में लगातार मजबूत मांग को दर्शाता है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\