जरुरी जानकारी | महिंद्रा वाहनों की बिक्री जून में 21 प्रतिशत बढ़ी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. महिंद्रा एंड महिंद्रा के वाहनों की बिक्री इस साल जून में सालाना आधार पर 21 प्रतिशत बढ़कर 32,588 इकाई रही।

नयी दिल्ली, तीन जुलाई महिंद्रा एंड महिंद्रा के वाहनों की बिक्री इस साल जून में सालाना आधार पर 21 प्रतिशत बढ़कर 32,588 इकाई रही।

कंपनी ने सोमवार को एक बयान में कहा कि पिछले साल जून में उसने 26,880 वाहन बेचे थे।

महिंद्रा एंड महिंद्रा (एम एंड एम) ने घरेलू बाजार में जून 2022 में 32,585 वाहनों की बिक्री की जो एक वर्ष पहले इसी महीने में बेचे गए 26,620 वाहनों के मुकाबले 22 प्रतिशत अधिक है।

एम एंड एम लिमिटेड के ऑटोमोटिव डिविजन के अध्यक्ष विजय नाकरा ने कहा, ‘‘एसयूवी (स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल) वर्ग में मजबूत मांग के साथ हमने घरेलू बाजार में जून में 22 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 32,585 वाहन बेचे और इसके साथ अपने बढ़ोतरी के रुझान को जारी रखा।''

उन्होंने कहा कि हालांकि आपूर्तिकर्ता की तरफ से इंजन से जुड़े कल-पूर्जें न दे पाने से कुछ समय के लिए एसयूवी उत्पादन में अवरोध पैदा हुआ था।

नाकरा ने कहा, ''एयर बैग ईसीयू जैसे सेमीकंडक्टर से संबंधित कल-पुर्जों को लेकर बाधाएं माह के दौरान भी जारी रही।''

कंपनी ने कहा कि आलोच्य माह में इलेक्ट्रिक तिपहिया वाहन समेत तिपहिया वाहनों की बिक्री 6,377 इकाई रही। यह जून 2022 में बेचे गए 4,008 वाहनों से 59 प्रतिशत अधिक है।

अभिषेक

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर