जरुरी जानकारी | अक्टूबर में महिंद्रा की बिक्री 14 प्रतिशत कम हुई
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा (एमएंडएम) की कुल बिक्री अक्टूबर महीने में 14.52 प्रतिशत कम होकर 44,359 इकाइयों पर आ गयी।
नयी दिल्ली, एक नवंबर वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा (एमएंडएम) की कुल बिक्री अक्टूबर महीने में 14.52 प्रतिशत कम होकर 44,359 इकाइयों पर आ गयी।
कंपनी ने एक बयान में बताया कि उसने साल भर पहले के समान महीने में 51,896 वाहनों की बिक्री की थी।
यह भी पढ़े | Unlock 6.0 Guidelines: दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, शादी समारोहों में अधिकतम 200 लोगों हो सकते हैं शामिल.
कंपनी की घरेलू बाजार में यात्री वाहनों की बिक्री एक प्रतिशत बढ़कर 18,622 इकाइयों पर पहुंच गयी। साल भर पहले इसी महीने कंपनी ने 18,460 वाहनों की बिक्री की थी।
वाणिज्यिक वाहनों के खंड में कंपनी ने अक्टूबर में 3,118 इकाइयों की बिक्री की। यह अक्टूबर 2019 के 7,151 वाहनों की तुलना में 56 प्रतिशत कम है। इस दौरान कंपनी का निर्यात 25 प्रतिशत कम होकर 2,021 वाहनों पर आ गया। कंपनी ने साल भर पहले अक्टूबर में 2,703 वाहनों का निर्यात किया था।
यह भी पढ़े | Corona Update India: भारत में कोविड के 47 हजार नए मामले, कुल आंकड़े 81.8 लाख हुए.
महिंद्रा एंड महिंद्रा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (वाहन खंड) विजय राम नाकरा ने कहा, ‘‘हम आपूर्ति की कुछ बाधाओं के बाद भी यूटिलिटी वाहनों में चार प्रतिशत की वृद्धि दर्ज कर उत्साहित हैं। स्कॉर्पियो, बोलेरो और एक्सयूवी 300 जैसे ब्रांड ने अच्छा प्रदर्शन जारी रखा है। हाल ही में पेश थार ने एक महीने के भीतर बुकिंग का रिकॉर्ड बनाया है।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)