जरुरी जानकारी | महिंद्रा एंड महिंद्रा का दूसरी तिमाही में मुनाफा 35 प्रतिशत बढ़कर 3,171 करोड़ रुपये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड का चालू वित्त वर्ष 2024-25 की दूसरी तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 35 प्रतिशत बढ़कर 3,171 करोड़ रुपये हो गया।

मुंबई, सात नवंबर महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड का चालू वित्त वर्ष 2024-25 की दूसरी तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 35 प्रतिशत बढ़कर 3,171 करोड़ रुपये हो गया।

कंपनी का गत वित्त वर्ष 2023-24 की दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) में शुद्ध लाभ 2,348 करोड़ रुपये था।

एमएंडएम लिमिटेड ने बयान में कहा, दूसरी तिमाही में एकीकृत राजस्व 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 37,924 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 34,436 करोड़ रुपये था।

कंपनी के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अनीश शाह ने कहा, ‘‘ हमारे व्यवसायों ने इस तिमाही में ठोस परिचालन प्रदर्शन किया है। मोटर वाहन और कृषि ने बाजार हिस्सेदारी हासिल की और मुनाफे का विस्तार करते हुए बाजार नेतृत्व को मजबूत करना जारी रखा।’’

एमएंडएम के अनुसार, मोटर वाहन खंड ने सर्वाधिक 2.31 लाख तिमाही कारोबार किया। यह पिछले साल की समान तिमाही से नौ प्रतिशत अधिक है, जबकि यूटिलिटी वाहनों की बिक्री भी इस दौरान सर्वाधिक 1.36 लाख रही।

कृषि क्षेत्र में, समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी ने 42.5 प्रतिशत के साथ अब तक की सर्वाधिक दूसरी तिमाही की बाजार हिस्सेदारी हासिल की, जबकि बिक्री पिछले वर्ष की तुलना में चार प्रतिशत बढ़कर 92,000 इकाई रही।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर