जरुरी जानकारी | महिंद्रा एंड महिंद्रा का दिसंबर तिमाही का मुनाफा 14 प्रतिशत बढ़कर 1,528 करोड़ रुपये पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वाहन कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा (एमएंडएम) का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में 14 प्रतिशत बढ़कर 1,528 करोड़ रुपये रहा। मजबूत बिक्री से कंपनी का लाभ बढ़ा है। कंपनी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 10 फरवरी वाहन कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा (एमएंडएम) का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में 14 प्रतिशत बढ़कर 1,528 करोड़ रुपये रहा। मजबूत बिक्री से कंपनी का लाभ बढ़ा है। कंपनी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष 2021-22 की तीसरी तिमाही में 1,335 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

इस दौरान कंपनी की आय भी 41 प्रतिशत बढ़कर 21,654 करोड़ रुपये हो गई। एक साल पहले समान अवधि में यह 15,349 करोड़ रुपये थी।

कंपनी ने कहा कि आलोच्य तिमाही के दौरान उसकी कुल बिक्री 45 प्रतिशत बढ़कर 1,76,094 इकाई पर पहुंच गई। एक साल पहले इसी अवधि में कंपनी ने 1,21,167 वाहन बेचे थे।

महिंद्रा समूह का एकीकृत शुद्ध लाभ दिसंबर तिमाही में 34 प्रतिशत बढ़कर 2,677 करोड़ रुपये हो गया। पिछले वर्ष की समान अवधि में यह 1,987 करोड़ रुपये रहा था।

एमएंडएम की दिसंबर तिमाही की एकीकृत आय 23,594 करोड़ रुपये से बढ़कर 30,620 करोड़ रुपये हो गयी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर