जरुरी जानकारी | महिंद्रा एंड महिंद्रा ने पहली तिमाही 2,360.70 करोड़ रुपये शुद्ध लाभ कमाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. महिंद्रा एंड महिंद्रा (एम एंड एम) लिमिटेड ने चालू वित्त वर्ष की जून में समाप्त पहली तिमाही में 2,360.70 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध लाभ कमाया है। कंपनी ने शेयर बाजारों को दी सूचना में यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, पांच अगस्त महिंद्रा एंड महिंद्रा (एम एंड एम) लिमिटेड ने चालू वित्त वर्ष की जून में समाप्त पहली तिमाही में 2,360.70 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध लाभ कमाया है। कंपनी ने शेयर बाजारों को दी सूचना में यह जानकारी दी।

वाहन विनिर्माता कंपनी को एक साल पहले समान तिमाही में 331.74 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध घाटा हुआ था।

एमएंडएम ने कहा कि चालू वित्त वर्ष 2022-23 की अप्रैल-जून तिमाही में उसकी परिचालन आय बढ़कर 28,412.38 करोड़ रुपये हो गई। वित्त वर्ष 2021-22 की इसी अवधि में यह आंकड़ा 19,171.91 करोड़ रुपये था।

कंपनी ने कहा कि तिमाही के दौरान उसका कुल खर्च भी बढ़कर 26,195 करोड़ रुपये हो गया। पिछले साल इसी जून तिमाही में खर्च 20,286.24 करोड़ रुपये रहा था।

वाहन खंड की आय तिमाही में बढ़कर 12,740.94 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 6,316.79 करोड़ रुपये थी।

एमएंडएम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अनीश शाह ने कहा कि वाहन और कृषि क्षेत्र के मजबूत परिणामों की अगुवाई में हमारे समूह की सभी कंपनियां अच्छी रफ्तार से आगे बढ़ी हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 208 रनों का टारगेट, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 34वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू