जरुरी जानकारी | महिंद्रा एंड महिंद्रा को चौथी तिमाही में 1,635 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. एमएंडएम ने शेयर बाजार को बताया कि जनवरी-मार्च 2021 तिमाही के दौरान कंपनी की कुल आय बढ़कर 21,456 करोड़ रुपये हो गई, जबकि एक साल पहले की इसी अवधि में यह 16,315 करोड़ रुपये रही थी।

एमएंडएम ने शेयर बाजार को बताया कि जनवरी-मार्च 2021 तिमाही के दौरान कंपनी की कुल आय बढ़कर 21,456 करोड़ रुपये हो गई, जबकि एक साल पहले की इसी अवधि में यह 16,315 करोड़ रुपये रही थी।

वही पूरे वित्त वर्ष 2020-21 कंपनी का शुद्ध मुनाफा 3,702 करोड़ रुपये हो गया, जो इससे पिछले वित्त 2019-20 में 2,713 करोड़ रुपये रहा था।

कंपनी को वित्त वर्ष 2020-21 में 74,278 करोड़ रुपये की आय हुई, जो वित्त वर्ष 2019-20 में हुई 75,382 करोड़ रुपये की आय से कम है।

एकल आधार पर कंपनी को कर के भुगतान के बाद 31 मार्च 2021 को समाप्त चौथी तिमाही में 48 करोड़ रुपये का लाभ हुआ। पिछले वर्ष की इसी अवधि में उसे 2,502 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।

कंपनी की जनवरी-मार्च 2021 तिमाही की आय बढ़कर 13,512 करोड़ रूपये हो गई। उसे इससे पिछले वर्ष की इसी अवधि में 9,144 करोड़ रुपये की आय हुई थी।

एमडंएम के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अध्यक्ष अनीश शाह ने कहा, ‘‘चुनौतियों से भरे वर्ष में शानदार प्रदर्शन करने के लिए हमारे सभी सहयोग श्रेय के हकदार हैं। हमारा प्राथमिक उद्देश्य लोगों को पहले और सहयोगियों तथा समाज को सुरक्षित रखना है। हमने पूंजी आवंटन कार्यों पर अपना वादा पूरा किया है और बहुत सकारात्मक परिणाम देखे हैं। अब हमारा ध्यान वृद्धि पर है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 208 रनों का टारगेट, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 34वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू