जरुरी जानकारी | महिंद्रा फाइनेंस ने शहरी केंद्रों के लिए पट्टे पर वाहन देने की सुविधा शुरू की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. महिंद्रा एंड महिंद्रा फाइनेंशल सर्विसेज (महिंद्रा फाइनेंस) ने शहरी केंद्रों के लिए वाहनों को पट्टे (लीज) पर देने की सुविधा शुरू की है। यह सुविधा शुरू करने के साथ कंपनी की नजर अगले तीन से पांच वर्षों में दस हजार करोड़ रुपये के कारोबार पर है।

नयी दिल्ली, 17 नवंबर महिंद्रा एंड महिंद्रा फाइनेंशल सर्विसेज (महिंद्रा फाइनेंस) ने शहरी केंद्रों के लिए वाहनों को पट्टे (लीज) पर देने की सुविधा शुरू की है। यह सुविधा शुरू करने के साथ कंपनी की नजर अगले तीन से पांच वर्षों में दस हजार करोड़ रुपये के कारोबार पर है।

गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनी ने बुधवार को यह घोषणा करते हुए बताया कि वह 'क्विकलीज' ब्रांड के तहत इस कारोबार का संचालन करेगी। यह सुविधा खुदरा ग्राहकों और कारपोरेट कंपनियों, दोनों की जरूरतों को पूरा करेगी।

महिंद्रा फाइनेंस ने वर्चुअल माध्यम से क्विकलीज की घोषणा करते हुए कहा कि अपने नए कारोबार के तहत कंपनी कई कंपनियों की गाड़ियों को किराये पर देगी और उसका लक्ष्य अगले एक साल में इस सुविधा को 30 शहरों में उपलब्ध कराना है।

कंपनी ने कहा कि क्विजलीज इस तरह पहला डिजिटल कारोबार है, जिसमे ग्राहक बिना वाहन ख़रीदे किसी भी नयी गाड़ी का इस्तेमाल कर सकते हैं।

क्विकलीज शुरुआत में बेंगलुरु, चेन्नई, दिल्ली, गुरुग्राम, हैदराबाद, मुंबई, नोएडा और पुणे जैसे प्रमुख शहरों में इस सुविधा की शुरुआत करेगी और बाद में इसे अन्य शहरों तक पहुंचाया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Winner Prediction: टूर्नामेंट के 29वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी पंजाब किंग्स, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

RSAW vs INDW, 2nd T20I Match Live Score Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Rahul Gandhi Citizenship Case: राहुल गांधी नागरिकता विवाद मामला, इलाहाबाद HC कल सुनेगा कांग्रेस नेता का पक्ष, FIR के आदेश पर फिलहाल रोक

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 156 रनों का टारगेट, वैभव सूर्यवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड