एजेंसी न्यूज

श्रीलंका: महिंदा राजपक्षे ने श्रीलंकाई प्रधानमंत्री के तौर पर ली शपथ

श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे ने ऐतिहासिक बौद्ध मंदिर में रविवार को देश के नये प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ ली. श्रीलंका पीपुल्स पार्टी के 74 वर्षीय नेता को नौंवी संसद के लिए पद की शपथ उनके छोटे भाई एवं राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने केलानिया में पवित्र राजमाहा विहाराय में दिलाई.

श्रीलंका: महिंदा राजपक्षे ने श्रीलंकाई प्रधानमंत्री के तौर पर ली शपथ
श्रीलंका के प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे | (Photo: Wikimedia Commons)

कोलंबो, 9 अगस्त: श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे (Mahinda Rajapaksa) ने ऐतिहासिक बौद्ध मंदिर में रविवार को देश के नये प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ ली. श्रीलंका पीपुल्स पार्टी (Sri Lanka People's Party) के 74 वर्षीय नेता को नौंवी संसद के लिए पद की शपथ उनके छोटे भाई एवं राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने केलानिया में पवित्र राजमाहा विहाराय में दिलाई. महिंदा नीत एसएलपीपी ने पांच अगस्त के आम चुनाव में जबर्दस्त जीत हासिल करते हुए संसद में दो तिहाई बहुमत हासिल किया.

इस बहुमत के आधार पर वह संविधान में संशोधन कर पाएगी जो सत्ता पर शक्तिशाली राजपक्षे परिवार की पकड़ को और मजबूत बनाएगा. महिंदा को 5,000,00 से अधिक व्यक्तिगत वरीयता के मत मिले. चुनावी इतिहास में पहली बार किसी प्रत्याशी को इतने मत मिले हैं.

यह भी पढ़ें: Sri Lanka Elections Results 2020: पीएम नरेंद्र मोदी ने जीत की ओर अग्रसर श्रीलंका के पीएम महिंदा राजपक्षे को दी बधाई

एसएलपीपी ने 145 निर्वाचन क्षेत्रों में जीत दर्ज करते हुए अपने सहयोगियों के साथ कुल 150 सीटें अपने नाम की जो 225 सदस्यीय सदन में दो तिहाई बहुमत के बराबर है.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 09, 2020 10:35 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).