देश की खबरें | महायुति के सहयोगी दल मिलकर तय करेंगे मुख्यमंत्री पद का चेहरा: फडणवीस
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को कहा कि राज्य में सत्तारूढ़ तीनों दल मिलकर महायुति के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार का नाम तय करेंगे और इस मुद्दे पर सत्तारूढ़ गठबंधन में कोई संशय नहीं है।
नागपुर, छह सितंबर महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को कहा कि राज्य में सत्तारूढ़ तीनों दल मिलकर महायुति के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार का नाम तय करेंगे और इस मुद्दे पर सत्तारूढ़ गठबंधन में कोई संशय नहीं है।
महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ गठबंधन ‘महायुति’ में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) शामिल हैं।
फडणवीस ने कहा कि महायुति मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव लड़ेगा।
वह नागपुर में एक कार्यक्रम से इतर संवाददाताओं से बात कर रहे थे।
क्या महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री पद का चेहरा चुनाव से पहले तय किया जाएगा या बाद में इस पर निर्णय होगा, संवाददाताओं के इस सवाल पर उप मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘अनावश्यक भ्रम पैदा करने की कोई जरूरत नहीं है। महायुति में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सरकार के मुखिया हैं और हम उनके नेतृत्व में चुनाव लड़ने जा रहे हैं।’’
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हे मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार तय करने का अधिकार नहीं है।
फडणवीस ने कहा, ‘‘भाजपा संसदीय बोर्ड और दोनों अन्य सत्तारूढ़ दलों के नेता इस मामले में मिलकर फैसला करेंगे। वे ही तय कर सकते हैं कि मुख्यमंत्री पद के लिए चेहरा अभी चुना जाए या बाद में। मुझे इस बारे में बोलने का हक नहीं है। लेकिन इस बारे में कोई भ्रम नहीं है।’’
महाराष्ट्र की 288 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव नवंबर में होने की संभावना है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 06, 2024 07:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

