एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | हरियाणा के नतीजों से महायुति के सहयोगी उत्साहित, अजित पवार बारामती से चुनाव लड़ेंगे: प्रफुल्ल पटेल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने मंगलवार को कहा कि हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जीत और जम्मू-कश्मीर में अच्छा प्रदर्शन नरेन्द्र मोदी सरकार के शानदार कामकाज को दर्शाता है।

देश की खबरें | हरियाणा के नतीजों से महायुति के सहयोगी उत्साहित, अजित पवार बारामती से चुनाव लड़ेंगे: प्रफुल्ल पटेल

मुंबई, आठ अक्टूबर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने मंगलवार को कहा कि हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जीत और जम्मू-कश्मीर में अच्छा प्रदर्शन नरेन्द्र मोदी सरकार के शानदार कामकाज को दर्शाता है।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल ने आगामी विधानसभा चुनावों के लिए उपमुख्यमंत्री अजित पवार को उनके गढ़ बारामती से उम्मीदवार बनाए जाने की औपचारिक घोषणा की, जिससे अजित के किसी अन्य निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ने की अटकलों पर विराम लग गया।

आगामी चुनावों के लिए ‘महायुति’ में सीट बंटवारे पर बातचीत के बारे में पटेल ने कहा कि राकांपा को चुनाव लड़ने के लिए सम्मानजनक 60 सीटें मिलेंगी।

उन्होंने कहा कि ‘महायुति’ के सहयोगी 230 सीट पर सहमति पर पहुंच गए हैं और शेष सीट पर मतभेद सुलझा लिए जाएंगे। ‘महायुति’ में राकांपा, शिवसेना और भाजपा शामिल हैं।

पटेल ने कहा, “हरियाणा चुनाव के नतीजे महाराष्ट्र के नेताओं को अपने राजनीतिक कदमों पर पुनर्विचार करने के लिए मजबूर करेंगे। हरियाणा में भाजपा की हैट्रिक और जम्मू-कश्मीर में अच्छा प्रदर्शन पिछले दस वर्षों में मोदी सरकार के प्रदर्शन को दर्शाता है।"

उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी दलों ने मीडिया के माध्यम से झूठी कहानी गढ़ी कि भाजपा किसानों के विरोध प्रदर्शन, कुछ विशेष जातियों के बीच अशांति और खिलाड़ियों सहित कई मुद्दों पर हरियाणा चुनाव हार जाएगी।

पटेल ने राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए कहा, “महायुति हरियाणा और जम्मू-कश्मीर के नतीजों से उत्साहित है। लोकसभा चुनावों में फर्जी बातें फैलाई गईं, लेकिन आज के नतीजों से पता चलता है कि जलेबी किसे मिली है।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 08, 2024 07:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).