देश की खबरें | महायुति को 175 सीटें मिलेंगी, बारामती से एक लाख मतों से जीतेंगे : अजित पवार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने सोमवार को दावा किया कि 20 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव में महायुति गठबंधन 175 सीटें जीतेगा। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख ने यह भी दावा किया कि वह बारामती सीट से एक लाख से अधिक मतों के अंतर से जीतेंगे।

पुणे, 11 नवंबर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने सोमवार को दावा किया कि 20 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव में महायुति गठबंधन 175 सीटें जीतेगा। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख ने यह भी दावा किया कि वह बारामती सीट से एक लाख से अधिक मतों के अंतर से जीतेंगे।

अजित पवार का मुकाबला भतीजे और शरद पवार की अगुवाई वाली राकांपा (शरदचंद्र पवार) के उम्मीदवार युगेंद्र पवार से है। उपमुख्यमंत्री 1991 से इस सीट से विधायक हैं।

पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने यह भी कहा कि रविवार को केंद्रीय मंत्री और प्रमुख रणनीतिकार अमित शाह के साथ सत्तारूढ़ गठबंधन के घटकों की बैठक समन्वय के संबंध में थी।

कुछ सर्वेक्षणों में सत्तारूढ़ गठबंधन को बढ़त दिए जाने के बारे में पूछे जाने पर पवार ने कहा, “हमारा लक्ष्य सामूहिक रूप से 175 सीटें जीतना है। सभी महायुति दल इस लक्ष्य के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं।”

राज्य विधानसभा में 288 सदस्य हैं।

महायुति में भाजपा, अजित पवार की राकांपा और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना शामिल हैं।

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजे 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Live Toss And Scorecard: दिल्ली में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Pitch Report: सुपर-8 के अहम मुकाबले में भारत के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या वेस्टइंडीज के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Aligarh School Bus Tragedy: अलीगढ़ में बड़ी लापरवाही, चलती स्कूल बस के टूटे फ्लोर से नीचे गिरी 7 साल की बच्ची, पहिये के नीचे आने से मौके पर ही मौत; देखें VIDEO

\