एमसीडी चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार रहे महावीर बैसोया 16 समर्थकों के साथ आप में शामिल
दिल्ली के सामाजिक कार्यकर्ता महावीर बैसोया मंगलवार को अपनी टीम के 16 सदस्यों के साथ आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हो गए. बैसोया ने दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) का चुनाव निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में लड़ा था.
नयी दिल्ली, 21 जनवरी: दिल्ली के सामाजिक कार्यकर्ता महावीर बैसोया मंगलवार को अपनी टीम के 16 सदस्यों के साथ आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हो गए. बैसोया ने दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) का चुनाव निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में लड़ा था. दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी और राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने पत्रकारवार्ता में नए सदस्यों का स्वागत किया. उन्हें आप की टोपी और शॉल भेंट कर औपचारिक रूप से पार्टी में शामिल किया गया.
आतिशी ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘महावीर बैसोया जी अपने विशेष कार्य के लिए जाने जाते हैं... कोरोना महामारी के दौरान उन्होंने चुनौतीपूर्ण समय में अपने प्रियजनों को खोने वाले लोगों के दाह संस्कार की व्यवस्था कर परिजनों को काफी सहायता प्रदान की.’’ यह भी पढ़ें : Mahakumbh 2024: अडानी समूह के अध्यक्ष गौतम अदाणी इस्कॉन मंदिर के शिविर पहुंचे, भंडारा सेवा में बनाया महाप्रसाद; VIDEO
आतिशी ने विश्वास व्यक्त किया कि बैसोया के पार्टी में शामिल होने से आगामी चुनावों में आप को मजबूती मिलेगी. बैसोया, एमसीडी में श्रीनिवास पुरी क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार थे. वह ऐसे समय में आप में शामिल हुए हैं जब आगामी पांच फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी अपना चुनाव अभियान तेज कर रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 21, 2025 01:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

