देश की खबरें | आतंकी हमले से अनजान महाराष्ट्र के परिवार को पहलगाम होटल के कर्मियों ने बाहर निकलने से रोका

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू कश्मीर के पहलगाम में छुट्टियां मना रहा महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले का पांच-सदस्यीय परिवार आतंकवादी हमले से अनजान था और वह सैर सपाटे के लिए बाहर निकलने वाला था, लेकिन स्थिति को देखते हुए होटल के मालिक और कर्मचारियों ने इन लोगों को बाहर जाने से रोक दिया।

बुलढाणा, 23 अप्रैल जम्मू कश्मीर के पहलगाम में छुट्टियां मना रहा महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले का पांच-सदस्यीय परिवार आतंकवादी हमले से अनजान था और वह सैर सपाटे के लिए बाहर निकलने वाला था, लेकिन स्थिति को देखते हुए होटल के मालिक और कर्मचारियों ने इन लोगों को बाहर जाने से रोक दिया।

दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में प्रमुख पर्यटन स्थल बैसरन में मंगलवार को आतंकवादियों ने हमला किया, जिसमें कम से कम 26 लोग मारे गए तथा कई घायल हो गए। मरने वालों में अधिकतर पर्यटक शामिल हैं।

बुलढाणा निवासी नीलेश जैन ने एक समाचार चैनल के साथ बातचीत में कहा कि वह और उनके परिवार के चार सदस्य सोनमर्ग, गुलमर्ग और श्रीनगर का तीन-दिवसीय दौरा पूरा करने के बाद मंगलवार को पहलगाम के एक होटल में ठहरे थे।

उन्होंने कहा, ‘‘मंगलवार को दोपहर बाद जब हम सैर-सपाटे के लिए होटल से बाहर निकलने की तैयारी कर रहे थे, तो होटल के मालिक और अन्य कर्मचारियों ने हमें बाहर जाने से रोक दिया और कहा कि बाहर गोलीबारी हो रही है। सूचना मिलने के बाद हमने बाहर न जाने का फैसला किया।’’

जैन ने कहा कि पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के मद्देनजर वे अपनी यात्रा जारी नहीं रखना चाहते तथा सरकार उनकी घर वापसी की व्यवस्था करे।

नीलेश जैन के भाई अरुण जैन ने बताया कि उनके दो बेटे, भाई की पत्नी और उनकी बेटी जम्मू-कश्मीर दौरे पर उनके भाई के साथ हैं।

अरुण जैन बुलढाणा में पत्रकार हैं।

उन्होंने कहा कि कुछ स्थानों का दौरा करने के बाद वे सभी 21 और 22 अप्रैल को पहलगाम में थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\