खेल की खबरें | जिम्नास्टिक में महाराष्ट्र का दबदबा, पांच स्वर्ण पदक जीते

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र ने मंगलवार को यहां 38वें राष्ट्रीय खेलों में जिम्नास्टिक प्रतियोगिता के चौथे दिन पांच स्वर्ण और दो रजत पदक जीते।

देहरादून, 11 फरवरी महाराष्ट्र ने मंगलवार को यहां 38वें राष्ट्रीय खेलों में जिम्नास्टिक प्रतियोगिता के चौथे दिन पांच स्वर्ण और दो रजत पदक जीते।

एक्रोबैटिक जिम्नास्टिक महिला समूह (सीनियर) में महाराष्ट्र ने 61.730 अंकों के साथ स्वर्ण पदक जीता जबकि पश्चिम बंगाल (51.540) ने रजत और कर्नाटक (42.750) ने कांस्य पदक जीता।

इसी तरह पुरुष समूह (सीनियर) में महाराष्ट्र ने 64.650 अंक के साथ स्वर्ण जीता। केरल (61.210) ने रजत और कर्नाटक (53.740) ने कांस्य पदक जीता।

एक्रोबेटिक मिश्रित युगल (सीनियर) में महाराष्ट्र की रिद्धि सचिन जायसवाल और शुभम सुनील सरकटे ने 52.250 अंकों के साथ स्वर्ण पदक जीता जबकि महाराष्ट्र की निक्षिता सुरेश और रुतुजा दत्तात्रेय ने महिला युगल(सीनियर) में 51.250 अंकों के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया।

महाराष्ट्र के लिए पांचवां स्वर्ण पुरुषों की ट्रैम्पोलिन स्पर्धा में आयुष संजय मुले ने जीता। उन्होंने 48.740 अंकों के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया।

पुरुष युगल (सीनियर) स्पर्धा में कर्नाटक के अक्कला कुमार और कुतुबुद्दीन शेख 62.050 अंक के साथ शीर्ष पर रहे जबकि महाराष्ट्र (61.020) और हरियाणा (59.840) ने क्रमशः रजत और कांस्य पदक जीता।

ट्रैम्पोलिन महिला वर्ग में आंध्र प्रदेश की शेख यासीन ने 39.790 अंक के साथ स्वर्ण पदक जीता। महाराष्ट्र की चैत्राली रखमाजी (39.280) और गुजरात की प्रीति महेशभाई (37.800) ने क्रमशः रजत और कांस्य पदक जीता।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs KKR, TATA IPL 2026 2nd Match Toss Winner Prediction: मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

Amroha News: यूपी के अमरोहा में शादी में बवाल, बिरयानी के लेग पीस को लेकर भिड़े बाराती, चलीं कुर्सियां और लात-घूंसे; देखें VIDEO

MI vs KKR, TATA IPL 2026 2nd Match Stats And Preview: कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर टूर्नामेंट में जीत के साथ आगाज करना चाहेगी मुंबई इंडियंस, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

Lahore Qalandars vs Karachi Kings 6th T20 Match Pitch Report And Weather Update: लाहौर में लाहौर कलंदर्स और कराची किंग्स मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल