खेल की खबरें | शाह के दोहरे शतक से महाराष्ट्र का बड़ा स्कोर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. मुख्तार हुसैन के पांच विकेट के बावजूद सलामी बल्लेबाज पवन शाह के दोहरे शतक की मदद से महाराष्ट्र ने रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप जी के मैच के दूसरे दिन असम के खिलाफ पहली पारी में 415 रन बना लिये ।

रोहतक, 18 फरवरी मुख्तार हुसैन के पांच विकेट के बावजूद सलामी बल्लेबाज पवन शाह के दोहरे शतक की मदद से महाराष्ट्र ने रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप जी के मैच के दूसरे दिन असम के खिलाफ पहली पारी में 415 रन बना लिये ।

अपने कल के स्कोर पांच विकेट पर 278 रन से आगे खेलते हुए निचले क्रम के बल्लेबाजों और शाह ने महाराष्ट्र को बड़ा स्कोर दिया । शाह 401 गेंद में 20 चौकों और दो छक्कों की मदद से 219 रन बनाकर हुसैन की गेंद पर आउट हुए । वहीं दिव्यांग हिंगणकर को भी हुसैन ने पवेलियन भेजा जिन्होंने 104 गेंद में 46 रन बनाये ।

सत्यजीत बचाव ने 52 रन की पारी खेली । असम के लिये हुसैन ने 37 ओवर में 88 रन देकर पांच विकेट लिये ।

जवाब में असम ने दो विकेट पर 81 रन बना लिये थे । शुभम मंडल 34 रन बनाकर और रियान पराग 26 के स्कोर पर खेल रहे हैं ।

दूसरे मैच में उत्तर प्रदेश के पहली पारी के 301 रन के जवाब में विदर्भ ने दो विकेट पर 256 रन बना लिये । फैज फजल 142 रन बनाकर खेल रहे हैं जिन्होंने 236 गेंदों का सामना करके अपनी पारी में 20 चौके और दो छक्के लगाये ।

संजय रघुनाथ 96 रन बनाकर आउट हुए । उन्होंने 196 गेंद की पारी में 14 चौके जड़े और फजल के साथ पहले विकेट के लिये 213 रन की साझेदारी की ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान