एजेंसी न्यूज

महाराष्ट्र में दीवाली से पहले नहीं खोले जाएंगे स्कूल, कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए लिया गया फैसला- स्कूल शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़ने के बीच स्कूल शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ ने कहा है कि राज्य में दीवाली से पहले स्कूल नहीं खोले जाएंगे. महाराष्ट्र में अब तक संक्रमण के 15,17,434 मामले सामने आए हैं. 40,040 लोगों की मौत हो चुकी है. केन्द्र सरकार ने कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए 16 मार्च से सभी शिक्षण संस्थान बंद करने के आदेश दिए थे.

महाराष्ट्र में दीवाली से पहले नहीं खोले जाएंगे स्कूल, कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए लिया गया फैसला- स्कूल शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़
स्कूल शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ (फोटो क्रेडिट्स: ट्विटर)

मुंबई, 11 अक्टूबर: महाराष्ट्र में कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण के मामले बढ़ने के बीच स्कूल शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ (Varsha Gaikwad) ने कहा है कि राज्य में दीवाली से पहले स्कूल नहीं खोले जाएंगे. महाराष्ट्र में अब तक संक्रमण के 15,17,434 मामले सामने आए हैं. वहीं, संक्रमण से 40,040 लोगों की मौत हो चुकी है. केन्द्र सरकार (Central Government) ने कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए 16 मार्च से सभी शिक्षण संस्थान बंद करने के आदेश दिए थे.

सरकार ने अब 15 अक्टूबर से चरणबद्ध तरीके से स्कूलों को खोलने की अनुमति दी है. इस संबंध में गायकवाड़ ने कहा कि स्कूल ऑनलाइन कक्षाएं चला रहे हैं और कुछ इलाकों में शिक्षक छात्रों के लिए विशेष कक्षाएं चला रहे हैं.

यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश: UP सरकार ने 19 अक्टूबर को राज्य भर में कक्षा 9 से 12 तक के स्कूलों को फिर खोलने की दी मंजूरी

उन्होंने कहा, "हम विभिन्न विकल्प तलाश रहे हैं, यह स्पष्ट है कि स्कूल दीवाली से पहले नहीं खुलेंगे." राज्य शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि वर्तमान परिस्थितियों में स्कूलों को खोलने का प्रश्न ही नहीं उठता क्योंकि महामारी के समाप्त होने के आसार नहीं दिख रहे. राज्य के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री उदय सामंत ने कहा कि संक्रमण पर काबू पाए जाने तक विभाग कॉलेज खोलने के पक्ष में नहीं है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 11, 2020 01:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).