एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | महाराष्ट्र महिला आयोग ने महिला से दुष्कर्म-हत्या के आरोपियों को मौत की सजा देने की मांग की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र महिला आयोग की अध्यक्ष रूपाली चाकणकर ने ठाणे जिले में इस माह के शुरू में दुष्कर्म के बाद एक महिला की हत्या के मामले में बृहस्पतिवार को उसके परिजनों से मुलाकात के बाद कहा कि आयोग ने दोषियों के लिए मौत की सजा की मांग की है।

देश की खबरें | महाराष्ट्र महिला आयोग ने महिला से दुष्कर्म-हत्या के आरोपियों को मौत की सजा देने की मांग की

ठाणे, 25 जुलाई महाराष्ट्र महिला आयोग की अध्यक्ष रूपाली चाकणकर ने ठाणे जिले में इस माह के शुरू में दुष्कर्म के बाद एक महिला की हत्या के मामले में बृहस्पतिवार को उसके परिजनों से मुलाकात के बाद कहा कि आयोग ने दोषियों के लिए मौत की सजा की मांग की है।

नवी मुंबई की रहने वाली महिला (30) ससुराल वालों से विवाद के चलते छह जुलाई को वहां चली आई थी और ठाणे जिले के शिलफाटा इलाके में एक पहाड़ी की चोटी पर स्थित मंदिर में रह रही थी।

पुलिस के अनुसार, मंदिर के एक पुजारी सहित तीन लोगों ने कथित तौर पर उसके साथ दुष्कर्म किया और उसकी हत्या कर दी। बाद में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

चाकणकर ने बृहस्पतिवार को महिला के परिजनों से मुलाकात की और बाद में इस घटना की जांच कर रही पुलिस टीम के साथ बैठक की।

मीडिया को संबोधित करते हुए महिला आयोग की अध्यक्ष ने कहा कि समिति जांच की प्रगति पर कड़ी नजर रख रही है। उन्होंने कहा कि जांच सही दिशा में आगे बढ़ रही है।

उन्होंने कहा कि इस तरह के जघन्य अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए आयोग ने गिरफ्तार तीनों आरोपियों के लिए मौत की सजा की मांग की है।

चाकणकर ने पुलिस द्वारा आरोपपत्र जल्द से जल्द दाखिल करने और महिला के परिवार को समय पर न्याय सुनिश्चित करने के लिए मामले की त्वरित सुनवाई पर जोर दिया।

अपराध में महिला के ससुराल वालों की भूमिका के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि पुलिस इस पहलू की भी जांच करेगी।

उन्होंने कहा कि संकट में फंसी और घरेलू हिंसा का सामना कर रही महिलाओं के लिए वन स्टॉप सेंटर (ओएससी) हैं जो ऐसी पीड़ितों को सहायता प्रदान करते हैं।

चाकणकर ने कहा कि हालांकि, कई महिलाओं को ऐसे केंद्रों के बारे में पता नहीं है और उनके बारे में जागरुकता फैलाने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि संभवतः नवी मुंबई की रहने वाली महिला को ऐसे केंद्रों के बारे में पता नहीं था और इसीलिए उसने मंदिर में आश्रय लिया।

चाकणकर ने घरेलू हिंसा का सामना करने वाली महिलाओं से अपील की कि वे सहायता और राहत के लिए तुरंत पुलिस के विशेष ‘भरोसा सेल’ से संपर्क करें।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 25, 2024 08:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).