देश की खबरें | महाराष्ट्र : ठाणे जिले में आकाशीय बिजली गिरने से महिला की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के ठाणे जिले के एक गांव में आकाशीय बिजली गिरने से 51 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
ठाणे, 27 मई महाराष्ट्र के ठाणे जिले के एक गांव में आकाशीय बिजली गिरने से 51 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
तहसीलदार परमेश्वर कासुले ने बताया कि यह घटना सोमवार को दोपहर में शाहपुर के चाटु बुद्रुक गांव में हुई।
मृतक महिला की पहचान सुनंदा पडवाल के रूप में हुई है।
उन्होंने बताया कि घटना के समय सुनंदा पडवाल अपने घर के पीछे स्थित खुले स्थान पर थीं, तभी आकाशीय बिजली की चपेट में आ गईं। सुनंदा को ठाणे स्थित सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां महिला को मृत घोषित कर दिया गया।
अधिकारी ने बताया कि दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज कर लिया गया है।
उन्होंने बताया कि इस महीने आकाशीय बिजली गिरने से यह चौथी मौत है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 27, 2025 12:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

