एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | महाराष्ट्र: पालघर जिले में चलती ट्रेन के सामने कूदकर महिला और उसकी बेटी ने आत्महत्या की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के पालघर जिले में एक महिला ने अपनी सात साल की बेटी के साथ चलती ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। रेलवे पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | महाराष्ट्र: पालघर जिले में चलती ट्रेन के सामने कूदकर महिला और उसकी बेटी ने आत्महत्या की

पालघर, चार मई महाराष्ट्र के पालघर जिले में एक महिला ने अपनी सात साल की बेटी के साथ चलती ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। रेलवे पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना पश्चिम रेलवे के सफला रेलवे स्टेशन पर मंगलवार की रात करीब आठ बजे हुई, जब तृप्ति आरेकर (30) अपनी बेटी जिगिशा के साथ एक एक्सप्रेस ट्रेन के सामने कूद गई।

उन्होंने कहा कि सौराष्ट्र एक्सप्रेस मुंबई की ओर जा रही थी और दुर्घटना के समय सफला व केल्वे रोड स्टेशनों के बीच थी।

उन्होंने बताया कि रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

अधिकारी ने बताया कि घटनास्थल से एक दोपहिया, एक आधार कार्ड और बिना सिम कार्ड वाला एक मोबाइल फोन मिला है।

उन्होंने कहा कि मृतक पालघर के पोफरान के अकरपट्टी के निवासी थे। इस संबंध में आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया गया है और जांच जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 04, 2022 08:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).